
फोटो पत्रिका नेटवर्क
अजमेर। बोराज तालाब की पाल से पानी का रिसाव होने से गुरुवार को वरुणसागर रोड-रावत नगर के समीप स्वास्तिक नगर में जलभराव हो गया। लगातार जलस्तर बढ़ने पर जिला प्रशासन के अधिकारी, नगर निगम, एडीए और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। प्रशासन ने 80 घरों को खाली कराकर लोगों को राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय में पहुंचाया। तालाब की पाल पर कट्टे रखवाने के साथ एहतियात के तौर पर कर्मचारियों को तैनात किया।
गुरुवार को झमाझम बरसात के कारण बोराज तालाब लबालब भर गया। इसकी पाल से पानी का रिसाव शुरू हो गया। वरुणसागर रोड-रावत नगर के समीप स्वास्तिक नगर में जलभराव से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। खेतों से होता हुआ पानी कॉलोनी की सड़कों-मकानों तक पहुंच गया। सूचना मिलते ही प्रशासन अलर्ट हो गया। एडीएम सिटी गजेंद्र सिंह राठौड़, एडीए और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
बोराज तालाब के निकट बसे स्वास्तिक नगर में जल निकासी के इंतजाम नहीं नजर आए। आसपास के इलाकों में अवैध निर्माण होने नालियों और नालों की व्यवस्था नहीं होने से जलभराव हुआ। पहाड़ी से सटे बोराज तालाब की पाल करीब 30 से 40 फीट गहरी है। यह कई मीटर तक फैली हुई है। पाल टूटने पर कॉलोनी जलमग्न हो सकती है।
Published on:
04 Sept 2025 08:07 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
