अजमेर.
जाते साल में मौसम (weather change)के मिजाज बदले हुए हैं। गुरुवार सुबह शहर में 15 से 20 मिनट तक हल्की फुहारें (rain shavers) गिरी। आसमान पर हल्की धुंध (fog in ajmer) और बादल छाए रहे। सूरज के दर्शन नहीं हुए। अलबत्ता मौसम में ठंडक और गलन बनी रही। न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम 25.0 डिग्री के आसपास बना हुआ है।
Read More: Students Protested फिल्म पानीपत के विरोध में छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन………….. देखिए वीडियो
सुबह 6 बजे आसमान में छाए बादलों (clouds in city) ने टपका-टपकी शुरू कर दी है। स्टेशन रोड, मदार गेट, कचहरी रोड, जयपुर रोड, वैशाली नगर, माकड़वाली रोड, पंचशील, शास्त्री नगर और अन्य इलाकों में 15 से 20 मिनट तक हल्की फुहारें गिरी। बादल (clouds scatter) छाए रहने से सूरज नहीं दिखा। ठंड ने लोगों को कंपकंपाए रखा।
Read More: आप भी देखना चाहते हैं….तिब्बत महिलाओं का डांस तो, देखिए वीडियो
बादलों के अलावा पहाड़ों पर धुंध (fog) छाई रही। हवा के बर्फीले तेवर (cold breeze) ने ठंडक का एहसास हुआ। इससे गलन भी बढ़ गई। सडक़ों के किनारे लोग सूखी पत्तियों और लकडिय़ों सेअलाव जलाकर बैठे रहे। घरों-दफ्तरों में भी हीटर जलाने पड़े। मौसम का मिजाज देखकर लोग सिर से पैर तक ऊनी कपड़ों (warm cloths) में लिपटे रहे।
Read More: Police Inspection: लोगों की सुविधार्थ लगेंगे बोर्ड, लिए जाएंगे सुझाव
और बढ़ेंगे सर्दी के तेवर
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण और उत्तर पूर्वी इलाकों में कम दबाव (low pressure) का क्षेत्र बना हुआ है। हिमालय के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में मावठ के आसार हैं। इससे सर्दी का असर और बढ़ सकता है। घने कोहरे के अलावा कई इलाकों में तापमान में गिरावट (temprature down) भी हो सकती है। तेज सर्दी से पाला पडऩे के भी आसार हैं।
Read More: Train Accident : आबूरोड स्टेशन पर ट्रेन ऐक्सीडेंट
महिला थाने की बत्ती और कोतवाली थाने का मेनगेट मिला बंद
शहर के प्रत्येक पुलिस थाने पर थाना प्रभारी, उप निरीक्षक, बीट अधिकारी और कांस्टेबल तैनात हैं। थानों पर देर रात स्टाफ ड्यूटी पर कितना मुस्तैद रहता है, यह जानने के लिए पत्रिका ने नाइट स्टिंग किया। ज्यादातर थानों में पत्रिका टीम का कोई परिचय नहीं पूछा गया। अलबत्ता सभी थानों में तीन से चार पुलिसकर्मी तैनात मिले। इस दौरान सडक़ पर गश्त से लेकर थानों की चैकिंग की गई।