6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weahther report: आसमान से बरस रही गर्मी, राहत की नहीं कोई उम्मीद

अप्रेल में भीषण गर्मी के चलते लोगों को सुबह से शाम तक पंखे और एसी चलाने पड़ रहे हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
summer season

summer season

अजमेर. चैत्र में गर्मी के तेवर बने हुए हैं। सोमवार को सुबह से ही तीखी धूप और गर्माहट महसूस होने लगी है। इन दिनों सूरज जमकर आग बरसा रहा है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार चल रहा है। लगातार चार दिन से पारा 40 डिग्री से ज्यादा बना हुआ है।

सुबह से ही तीखी धूप के चलते मौसम में गर्माहट हो गई। धूप ने लोगों के पसीने बहा दिए हैं। सुबह सैर पर जाने वाले लोग भी धूप निकलने के बाद छायादार स्थानों पर बैठे नजर आए। अप्रेल में भीषण गर्मी के चलते लोगों को सुबह से शाम तक पंखे और एसी चलाने पड़ रहे हैं। धूप में लगातार तीखापन बढ़ रहा है। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास बना हुआ है

मौसम में बदलाव

मौसम में लगातार बदलाव बना हुआ है। अप्रेल के शुरुआत में ही तापमान 40.4 से 42.2 डिग्री जा पहुंचा था। 7 अप्रेल को फुहारें पडऩे से पारे में 1 डिग्री की मामूली गिरावट हुई। इसके बाद 12 अप्रेल को भी सुबह हवा संग धूल उड़ी, लेकिन पारा 40 डिग्री से नीचे नहीं उतरा। 13 और 14 अप्रेल को यह यह फिर 41 डिग्री के पार पहुंच गया है।