5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये अजमेर है जनाब…आसमान में कोहरा, जमीन पर ओस और गलन

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
coldness in ajmer

temprature downs in ajmer

अजमेर.

बर्फीली ठंडक ने मंगलवार को भी धूजणी छुड़ाई। सुबह आसमान में कोहरा नजर आया। जमीन पर ओस-गलन से ठिठुरन बनी रही। धूप निकलने से ही लोगों को कुछ राहत मिली। फरवरी के शुरूआत से न्यूनतम तापमान फिलहाल 5.5 से 7 डिग्री के बीच बना हुआ है।

अल सुबह से हवा में घुली ठंडक के कारण कंपकंपी महसूस हुई। पहाडिय़ों पर धुंध मंडराती रही। पेड़-पौधे, वाहने और जमीन पर ओस दिखाई दी। धूप निकलने के बाद ही लोगों को कुछ सुकून मिला। लेकिन शीतलहर ने सिहराए रखा। गलन ने भी जमकर परेशान किया। सुबह कई जगह चाय की थडिय़ों, सडक़ों के किनारे लोग सूखी पत्तियों और लकडिय़ों से अलाव जलाकर सर्दी से राहत पाते दिखे। सडक़ों पर भी ज्यादा रौनक नहीं दिखी।

बर्फबारी का असर

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचार बना हुआ है। पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी से सर्दी के तेवर फिर बढ़ गए हैं। घने कोहरे के अलावा कई इलाकों में तापमान में गिरावट भी हो सकती है। मैदानी और पहाड़ी इलाकों में तेज सर्दी पडऩे के अलावा मावठ हो सकती है।