7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather watch: आसोज की गर्मी छुड़ाने लगी पसीने, अक्टूबर में उबल रहा पारा

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
weather jaipur

weather turns hot

अजमेर.

आसोज में आसमान से आग बरस रही है। तेज धूप और गर्मी का बुधवार को भी असर दिखा। लोगों को सुबह से ही गर्मी ने परेशान किया। अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री के आसपास बना हुआ है। बीते छह दिन से पारा 35 डिग्री से नीचे नहीं उतरा है।

सुबह से ही धूप में काफी तेजी हो गई। इस महीने की शुरुआत से ही सूरज के तेवर बदल गए हैं। धूप में तीखापन और गर्माहट लगातार बढ़ती जा रही है। गर्मी से बचने के लिए लोगों को मुंह पर कपड़ा लपेटकर घरों से निकलना पड़ रहा है। अक्टूबर में गुलाबी ठंडक नदारद है। जेठ और आषाढ़ की तरह पंखे और एसी चलाने पड़ रहे हैं।

अक्टूबर की गर्माहट
इस साल के मानसून की विदाई हो चुकी है। जिले में इस बार 1 जून से 30 सितम्बर तक महज 355 मिलीमीटर बरसात हुई है। पर्याप्त बरसात नहीं होने से कई जलाशय खाली पड़े हैं। बरसात के बाद अब अक्टूबर की गर्माहट सता रही है। मालूम हो कि जिले की औसत बरसात 550 मिलीमीटर है।

यूं बह निकले बूढ़े मां-बाप की आंखों से आंसू...

अजमेर.जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की मासिक बैठक मेंं पीडि़त प्रतिकर स्कीम के तहत हत्या के एक मामले में वृद्ध दंपत्ति की पांच लाख रुपए की क्षतिपूर्ति दिलाए जाने पर सहमति बनी।

प्रकरण में ग्राम-सोमलपुर निवासी 70 वर्षीय बाबू खां व उसकी पत्नी को उनके अविवाहित पुत्र की हत्या पर पुनर्वास के लिए पांच लाख रुपए की आर्थिक क्षतिपूर्ति पीडि़त प्रतिकर स्कीम के तहत दिलाए जाने के आदेश दिए प्राधिकरण की विभिन्न गतिविधियों, निशुल्क विधिक सहायता सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
19 प्रकरणों में मिलेगी निशुल्क विधिक सहायता

बैठक में नि:शुल्क विधिक सहायता के लिए 25 प्रकरणों पर विचार किया गया। इनमें सर्वसम्मति से 19 प्रकरणों को स्वीकृत किया जाकर नि:शुल्क विधिक सहायता देने पर सहमति बनी। प्राधिकरण की ओर से अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग का पात्र व्यक्ति, महिला एवं बालक, सवा लाख रूपये तक की मासिक आय वाले व्यक्ति, विचाराधीन बन्दी, प्राकृतिक आपदाग्रस्त व्यक्ति, औद्योगिक कर्मकार, मानव दुव्र्यवहार व बेगारी से पीडि़तों को नियमानुसार विधिक सहायता दी गई।