15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

…आखिर अजमेर में ही क्यों रखा एबीवीपी का प्रांत अधिवेशन

30 को निकाली जाएगी शोभायात्रा
less than 1 minute read
Google source verification
...आखिर अजमेर में ही क्यों रखा एबीवीपी का प्रांत अधिवेशन

...आखिर अजमेर में ही क्यों रखा एबीवीपी का प्रांत अधिवेशन

अजमेर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 55वें प्रांत अधिवेशन का आयोजन आजाद पार्क में 29 से 31 दिसंबर तक होगा। अधिवेशन के लिए बुधवार को विधिवत भूमि पूजन किया गया। स्वागत समिति के अध्यक्ष विधायक वासुदेव देवनानी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक धर्मराज, महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र दुबे उपस्थित रहे। विधायक देवनानी ने बताया कि इस अधिवेशन में हम बेहतर शिक्षा को लेकर प्रस्ताव लाएंगे। अधिवेशन की थीम पर्यावरण संरक्षण है। अधिवेशन के लिए सजने वाले मैदान का भी अनावरण किया। परिषद के विभाग संगठन मंत्री सोहन शर्मा ने बताया कि अधिवेशन में राजस्थान की झलक दिखाई देगी। पूरे प्रांत से करीब 1200 से 1500 छात्र छात्राए, शिक्षक, शिक्षाविद् कार्यकर्ता भाग लेंगे। विशेष प्रदर्शनी में राजस्थान की संस्कृति, पुष्कर मेले का लघु चित्रण भी किया जाएगा। प्रांत सहमंत्री मेहुल गर्ग ने बताया कि अजमेर में आयोजित विद्यार्थी परिषद के अधिवेशन की तैयारियां जोरों पर है। इसमें केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, सिंगर मोहित गौड़ भी मौजूद रहेंगे। फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी से बात जारी है। 28 दिसंबर रात्रि से जिलों के कार्यकर्ता अजमेर आना प्रारंभ हो जाएंगे। 30 दिसम्बर को अजमेर शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान महानगर मंत्री सौरभ गौड़, अनिरुद्ध सिंह, आसुराम डूकिया जंजीला, छात्रसंघ अध्यक्ष विकास गोरा, सीताराम चौधरी, रविंद्र सांखला, विशाल रावत, दिव्या, जलक शर्मा, मनोरमा, अरुण सिंह, सौरभ कृष्णानी, प्रिंस अक्षित, खुशीराम धाकड़, सर्वेश्वर गुप्ता, राजपाल, गौतम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।