25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खेत पर काम कर रही पत्नी कुएं में गिरी, बचाने के प्रयास में पति भी कूदा, दोनों की मौत

खेत पर कृषि कार्य के दौरान कुएं में गिर जाने से दंपती की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महिला कुएं से पानी निकालने गई।
less than 1 minute read
Google source verification
ajmer road accident

विमला व अशोक। (फाइल फोटो)

राजस्थान के ब्यावर जवाजा थाना क्षेत्र के ग्राम कालिंजर में शनिवार को खेत पर कृषि कार्य के दौरान कुएं में गिर जाने से दंपती की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महिला कुएं से पानी निकालने गई, जहां असंतुलित होकर वह अंदर गिर गई। इसकी जानकारी लगते ही पति भी बचाने के लिए कुएं में कूद गया।

दोनों बाहर नहीं निकल सके। करीब 8 घंटे की मशक्कत के बाद शव कुएं से निकाले जा सके। शव राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय के चीरघर में रखवाए गए हैं।

जवाजा थानाधिकारी महादेव ने बताया कि कालिंजर निवासी अशोक सिंह व पत्नी विमला खेत पर काम कर रहे थे। इस दौरान विमला खेत पर कुएं पर पानी लेने गई। इस दौरान असंतुलित होकर वह कुएं में गिर गई।

अशोक को इसकी जानकारी लगी तो वो दौडकर पहुंचा। उसे बचाने के लिए वो भी कुएं में कूद गया। कुआं गहरा होने से वे वापस नहीं निकल सके। इधर इनके कुएं में गिरने की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

इन्हें बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए। सूचना मिलने पर जवाजा थाना पुलिस, दमकल, सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से विमला के शव को निकाल लिया गया, जबकि अशोक का पता नहीं लगा।

यह भी पढ़ें : उदयपुर में सड़क हादसे में दौसा की लड़की की मौत, नए साल में खुशी-खुशी घूमने गया था परिवार

सरपंच ब्रजपालसिंह समेत ग्रामीणों ने ब्यावर से बड़ा जनरेटर मंगवाया। दो मोटर लगाकर पानी तोड़ने का प्रयास शुरू किया।

जिला कलक्टर के निर्देश पर श्री सीमेंट से भी टीम मौके पर पहुंची। करीब 8 घंटे की मशक्कत के बाद अशोक का शव भी निकाल लिया गया।