script

पत्नी ने कबूला : पिटाई से तंग आकर नशे में धुत पति के हाथ काटना चाहा, जागने पर गला दबाकर कर दी हत्या

locationअजमेरPublished: Sep 24, 2020 11:42:37 pm

Submitted by:

suresh bharti

पति की हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार, अदालत ने पुलिस रिमांड पर सौंपा, आदतन शराबी पति से परेशान थी विवाहिता,शव को ठिकाने नहीं लगा पाई तो आरोपिता ने खुद ही पुलिस को वारदात की दी जानकारी

पत्नी ने कबूला : पिटाई से तंग आकर नशे में धुत पति के हाथ काटना चाहा, जागने पर गला दबाकर कर दी हत्या

पुलिस रिमांड पर पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार महिला

ajmer अजमेर/चूरू. कोई विवाहिता अपना ही सुहाग उजाड़ दे। हत्या जैसा संगीन अपराध कर बैठे। महिला होने के बावजूद संगीन जुर्म करने की हिमाकत करे तो यह मानना पड़ेगा कि हत्या के पीछे जरूर कुछ गंभीर वजह है। तब जाकर महिला ऐसा कदम उठाने को मजबूर होती है। चूरू जिले के सादुलपुर उपखंड क्षेत्र स्थित गांव सांखणताल में पति की रस्सी से गला कर घोंटकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार महिला की यही कहानी है।
आरोपिता ने पुलिस के समक्ष यह कबूला कि वह पति के हाथों रोज-रोट पिटाई से तंग आ चुकी थी। शराब पीकर घर आना और पिटाई करना रोज का काम था। हत्या के बाद पुलिस ने आरोपित महिला को खेत में बनी ढाणी पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। उसे गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया,जहां पुलिस रिमांड पर सौंप दिया।
इतना गुस्सा था कि ….

हमीरवास थानाधिकारी सुभाषचंद्र ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में हत्या की आरोपित नीरज ने बताया कि उसकी अपने पति को मारने की नहीं बल्कि हाथ काटने की मंशा थी। पति निर्मल आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट ही नहीं करता था, बल्कि मानसिक रूप से परेशान भी करता था।
पांच सितम्बर के बाद से वह लगातार रात को उसके साथ मारपीट करता आ रहा था। इसके चलते उसके मन में इतना गुस्सा भरा हुआ था कि शराब के नशे में ही उसकी मंशा पति निर्मल को रस्सी से बांधकर उसका हाथ काटने की थी, ताकि उसके साथ वह मारपीट नहीं कर सके। नशे में मदहोश निर्मल को पहले उसने रस्सी से बांध दिया। जब नीरज ने उसका हाथ काटने का प्रयास किया तो वह होश में आ गया और रस्सी खोलने की कोशिश करने लगा। यह देखकर नीरज डर गई कि बंधन खुलने पर निर्मल उसे गुस्से में जान से ही मार देगा। इसी डर से उसने निर्मल के गले में रस्सी डालकर जोर से खींच दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
डर से खुला राज

आरोपी नीरज ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद उसने शव को ठिकाने लगाने का प्रयास किया। इसके लिए उसने दो-तीन लड़कों को फ ोन भी किया, लेकिन कोई नहीं आया। इसके बाद शव को घसीट कर कमरे में रखे बिस्तर में डाल दिया। अगली रात उसे यह महसूस होने लगा कि बैड से आवाज आ रही है। इस पर डर के मारे उसने अपने भाई को फोन से घटना की जानकारी दी। मीरवास थाना पुलिस को सूचना कर दिया। उसके बाद हत्या का राजफाश हुआ।
यह था मामला

हमीरवास थानाधिकारी सुभाषचंद्र ने बताया कि इस संबंध में 22 सितंबर को गांव सांखणताल निवासी अशोक कुमार ने मामला दर्ज करवाया कि उसके छोटे भाई मृतक निर्मल कुमार (34) की शादी वर्ष 2011 में गांव झेरली निवासी नीरज के साथ हुई थी। निर्मल व उसकी पत्नी नीरज का आए दिन आपस में झगड़ा होता रहता था। लगभग दस दिन पहले नीरज अपने पति से झगड़ा कर पीहर गांव झेरली चली गई थी
दूसरे दिन उसका भाई दिनेश उसका वापस छोड़कर चला गया था। अशोक ने बताया कि 22 सितम्बर को सुबह 7.30 बजे वह अपने भाई के घर पहुंचा तो देखा कि ढाणी में बने मकान में उसके भाई निर्मल का शव कमरे के फर्श पर पड़ा हुआ था।


ट्रेंडिंग वीडियो