4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिल नहीं चुकाया तो झेलनी पड़ सकती है ‘शर्मिंदगी’

जमेर डिस्कॉम :बकायादारों के नाम सार्वजनिक करने की तैयारी पहले मिलेगा नोटिस,फिर होगा विज्ञापन प्रकाशितदो लाख से अधिक का बिल बकाया वाले उपभोक्ता चिह्नित
less than 1 minute read
Google source verification
बिल नहीं चुकाया तो झेलनी पड़ सकती है ‘शर्मिंदगी’

ajmer discom,ajmer discom,ajmer discom

अजमेर. बिजली उपभोग का बिल bill नहीं चुकाने वाले बकायादारों को ‘शर्मिंदगी’ ('embarrassmen) झेलनी पड़ सकती है। अजमेर विद्युत वितरण निगम (ajmer discom) ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। विभाग की योजना है कि पहले उन उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किया जाएगा, जिनका बकाया बिल 2 लाख रुपए से अधिक है। इसके बाद भी बिल जमा नहीं कराने पर एेसे उपभोक्ताओं का नाम अखबारों में विज्ञापन प्रकाशित कर सार्वजनिक किया जाएगा। निगम के एमडी वी.एस.भाटी के अनुसार बड़ी संख्या में एेसे उपभोक्ताओं को चिह्नित किया गया है जो लम्बे समय से बिल जमा नहीं करा रहे हैंं। कईयों के कनेक्शन भी कटे हुए है।

सेवाएं संतोप्रद नहीं,एमडी ने लगाई लताड़

अजमेर. अजमेर विद्युत वितरण निगम के प्रबन्ध निदेशक वी.एस.ने भीलवाड़ा जिले में बिलिंग, वसूली और शिकायत निवारण का काम कर रही कम्पनी एनबीसी के अधिकारियों की गुरुवार को निगम मुख्यालय में बैठक लेते हुए लताड़ लगाई। एमडी ने कहा कि न तो राजस्व वसूली पूरी हो रही है और न ही उपभोक्ता शिकायतों का ही निवारण संतोषप्रद है। कम्पनी के कर्मचारी का आमजन के प्रति व्यवहार भी ठीक नहीं है। ऐसी शिकायतें आने पर कम्पनी न तो बकाएदार उपभोक्ताओं से वसूली कर पा रही है और न ही बिजली की चोरी रोक पार रही है। एमडी ने चेतावनी दी कि यदि कम्पनी की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ तो सम्बन्धित कम्पनी को हटा दिया जाएगा। इसलिए बिल की सौ फीसदी वसूली की जाए।

read more: राजस्थान के इस शहर में अब 500 रुपए का कटेगा नो-पार्किंग चालान