27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर
शौच के लिए पाल के सहारे से जाता युवक पैर फिसलने से तालाब में डूबा
Play video

शौच के लिए पाल के सहारे से जाता युवक पैर फिसलने से तालाब में डूबा

प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रेफर

Google source verification

अजमेर

image

Preeti Bhatt

Jul 10, 2019

पीसांगन. पीसांगन उपखंड़ के ग्राम बुधवाड़ा स्थित गांवाई तालाब में पैर फिसल जाने से 40 वर्षीय युवक डूब गया। डूबते युवक को देख ग्रामीण बिना देरी किए तालाब में कूद गए और युवक को बाहर निकाला, साथ ही एम्बुलेंस से अचेतावस्था में युवक को सामुदायिक चिकित्सालय पीसांगन पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को जेएलएन अस्पताल अजमेर रेफर कर दिया। वही मामले की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची, लेकिन युवक के अचेत अवस्था में होने के कारण बयान दर्ज नहीं कर सकी।


बुधवाड़ा निवासी 40 वर्षीय सरदार लुहार सुबह शौच के लिए गांवाई तालाब की पाल के सहारे से गुजर रहा था। उसी दरम्यान पैर फिसल जाने से सरदार तालाब में भरे पानी मे गिर गया। युवक को डूबता देख 4-5 युवक तालाब में कूद गए और तत्काल युवक को पानी से बाहर निकाला। साथ ही ग्रामीणों ने बेस एम्बुलेंस आने तक युवक को उल्टा कर पानी निकालने की जुगत में जुट गए। कुछ समय मे बेस एम्बुलेंस के मौके पर पहुंचने पर उसे चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सरदार का तत्काल उपचार शुरू किया। लेकिन सरदार लुहार की हालत चिंताजनक होने पर उसे अजमेर रेफर कर दिया गया।