5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवाओं ने रैली निकाल, सड़क सुरक्षा का दिया संदेश

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

अजमेर

image

Jyoti Patel

Sep 25, 2018

rajasthan news

युवाओं ने रैली निकाल, सड़क सुरक्षा का दिया संदेश

अजमेर. मेरा कदम मेरी सुरक्षा का धैय वाक्य लेकर मंगलवार सुबह सैकड़ों युवाओं ने शहर में पैदल मार्च किया। गांधी भवन से बजरंगगढ़ चौराहा तक निकाली गई जन जागृति रैली(वॉकथान) में युवाओं ने सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। उन्होंने खुद को जागृत करने के साथ यातायात नियमों का पालन करने व समाज को सुरक्षित यातायात के लिए जागरूक बनाने की शपत ली। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(यातायात) नीलिमा चौधरी ने शहर के गांधी भवन चौराहा पर जन जागृति रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पीआर मार्ग, आगारा गेट, फंवारा सर्किल होते हुए बजरंगगढ़ पहुंची।

छात्र छात्राओं को दिलाई शपथ

रैली में स्कूली छात्र-छात्राओं, एनसीसी नेवल कैडट्स, स्काउट्स गाइड और पुलिस के जवानों ने शिरकत की। विद्यार्थियों ने जोश व जज्बे के साथ यातायात नियमों का पालन कर मैं सुरक्षित देश सुरक्षित का संदेश दिया। रैली में क्लॉक टावर थानाप्रभारी गोमाराम, क्रिश्चियन गंज थानाप्रभारी लिखमाराम, सिविल लाइंस थानाप्रभारी सुनील चारण, कोतवाली थानाप्रभारी कैलाश जिन्दल, यातायात प्रभारी रामचन्द्र राव समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे। दिलाई शपथ बजरंगगढ़ चौराहा पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीलिमा चौधरी व जिला परिवहन अधिकारी प्रकाश टहयिानी ने छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई।

रैली में अजयमेरू सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष नवीन सोगानी, करणसिंह, हेमन्त तायल, पारस लौंगानी, शक्ति सिंह समेत अन्य शामिल हुए। वहीं रैली में राजकीय मोइनिया इस्लामिया सीनियर सैकंडरी स्कूल, राजकीय तोपदड़ा सीनियर सैकंडरी स्कूल, सेन्ट्रल गर्ल्स सीनियर सैकंडरी स्कूल, २ राज नेवल एनसीसी केडट्स व स्काउट गाइड के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। राहगीर को बांटे पेम्पलेट रैली में परिवहन विभाग व हिन्दुस्तान जिंक की ओर से विद्यार्थियों को व राहगीर को सड़क सुरक्षा व सुरक्षित यातायात से संबंधित पेम्पप्लेट बांटकर जागरूक किया गया। जिसमें हादसे होने पर घायल व्यक्ति को प्राथमिक सहायता मुहैया करवाने की जानकारी दी गई।

सड़क सुरक्षा है लक्ष्य

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीलिमा चौधरी ने बताया कि 25 सितम्बर को संयुक्त राष्ट्र सतत् विकास लक्ष्य दिवस के रुप में मनाया जा रहा है। देश में प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाओं में करीब 400 से अधिक व्यक्ति मौत का शिकार हो जाते है और सैकड़ों घायल हो जाते हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ ने साल 2020 तक इन दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में ५० फीसदी तक की कमी लाने का लक्ष्य रखा गया है।