5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंचायतीराज सेवा परिषद का आंदोलन कार्यालयों पर लगे ताले

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
rajasthan news

पंचायतीराज सेवा परिषद का आंदोलन पंचायत समिति कार्यालयों पर लगे ताले

प्रतापगढ़. अटल सेवा केन्द्रों के बाद पंचायत समिति कार्यालयों पर भी लगे ताले पंचायतीराज सेवा परिषद का आंदोलन नहीं हो रहे ग्रामीणों के कार्य प्रतापगढ़ पंचायतीराज सेवा परिषद की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन जारी है। जिले में हड़ताल व धरना आज 13 वें दिन लगातार जारी रहा। 165 ग्राम पंचायतें के बाद पांचों पंचायत समितियों प्रतापगढ़-पीपलखूंट छोटीसादडी धरियावद अरनोद कार्यालयों पर भी ताले लग गए है। सेवा परिषद की मांगों के 9 बार लिखित समझौतों कों लागु करवानें के लिए पंचायत प्रसार अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारियों द्वारा आन्दोलन को तेज कर दिया गया है। पांचों पंचायत समिति की सभी ग्राम पंचायतों पर 13 दिनों से तालाबन्दी जारी है।

पंचायत समिति कार्यालयों पर भी सभी प्रधान साहबानों से सहयोग मांगने पर सभी ने सहमति दी। एक दिन का सांकेतिक बहिष्कार कर कार्यालय बन्द करा दिए गए। जिला पर 26 सितम्बर को वाहन रैली निकाली जाएगी। मांगे नहीं माने जाने पर पंचायत राज स्थापना दिवस 2 अक्टूबर को जयपुर पहुंचकर आक्रोश रैली निकाली जाएगी। प्रदेश भर के कार्मिक सशर्त सामूहिक इस्तीफा पंचायतीराज मंत्री राजेन्द्रसिंह राठौड़ को देंगे। पंचायत समिति में आज विकास अधिकारी अनिल पहाडिय़ा सहित सभी पंचायत प्रसार अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी सुबह धरना स्थल पर पहुंचे। प्रधान से संघ की मांगो के समर्थन में सहयोग मांगा गया। सहमति दी गई। कार्य वाहक विकास अधिकारी रमेशकुमार मेघवाल ने भी संघ को नैतिक समर्थन का पत्र दिया गया। जिससें पंचायत समिति कार्यालय पर तालाबन्दी की गई। इस मौके पर नानालाल अहिर, नानुराम मीणा, अब्दुल हकीम मंसूरी, नटवरलाल न्याती, राधेश्याम धाकड आदि ने उपखण्ड अधिकारी को रैली के लिए स्वीकृति ली। इसी प्रकार धरियावद, छोटीसादड़ी, अरनोद, पीपलखूंट पंचायत समिति कार्यालय में भी तालाबंदी की गई।

Read more : दौसा: मेहंदीपुर बालाजी दर्शन को जा रही श्रद्धालुओं से भरी जीप पेड़ से टकराई, 4 की मौत

Read more : तूफान ‘डे‘ का दिखा असर! बेणेश्वर धाम फिर बना टापू, 300 श्रद्धालु फंसे, इधर बांध छलका, खेतों में भरा पानी

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग