
पुणे में रिश्ते शर्मसार
अलीगढ़ थाना क्वार्सी इलाके की रहने वाली लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 17 वर्षीय लड़की अचानक घर गायब हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने एक युवक के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस पुलिस लड़की और युवक को बरामद कर थाने ले आई। पुलिस ने लड़की के बयानों के आधार पर थाने पर दर्ज मुकदमे में आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी है। लड़की ने बताया कि उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया है। जबकि आरोपी युवक को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ के थाना क्वार्सी इलाके के रहने वाले एक पीड़ित परिवार ने कुछ दिन पहले थाने पहुंचकर बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया था कि उनकी 17 वर्षीय बेटी को एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। सभी जगह तलाश करने के बाद भी बेटी का कोई सुराग नहीं लग रहा है। इसी बीच उन्हें पता चला कि उनकी बेटी को थाना सासनी गेट इलाके का रहने वाला मोनू नाम का एक लड़का अपने साथ ले गया है।
युवती बोली- मेरे साथ दुष्कर्म भी किया गया
पुलिस ने पीड़ित परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक मोनू के खिलाफ लड़की को भगाकर ले जाने के आरोप में केस दर्ज कर लड़की को बरामद करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए थे। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लड़की और लड़के को बरामद कर लिया और थाने ले आई। थाने पर पहुंचने के बाद पुलिस ने लड़की के बयान दर्ज किए तो उसने बताया कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया है। पुलिस को दिए गए बयानों के आधार पर थाने पर दर्ज मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी गई। वहीं आरोपी लड़के को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया।
4 जून को भगा ले गया था आरोपी
थाना क्वार्सी इंस्पेक्टर विजय सिंह का कहना है कि 4 जून को इलाके की रहने वाली एक 17 वर्षीय लड़की को थाना सासनी गेट इलाके का रहने वाला आरोपित युवक मोनू बहला-फुसलाकर ले गया था। पीड़ित परिजनों की तरफ से मुकदमा दर्ज करके लड़की को बरामद किया। पुलिस ने लड़की के बयानों के आधार पर लड़के के खिलाफ दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई है।
Published on:
26 Jun 2022 05:07 pm
बड़ी खबरें
View Allअलीगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
