
Aligarh SAS aur Damad love story latest update, New revelations अलीगढ़ में दामाद और स सास की जोड़ी चर्चा का विषय बना। बिहार राज्य से गिरफ्तारी के बाद नए-नए खुलासै हो रहे हैं। अब दोनों के जेवर और नगदी लेकर भागने का खुलासा भी हुआ है। दामाद के ऊपर होने वाले ससुर ने गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि पैसे के लिए दामाद ने उनकी पत्नी को अपनी जाल में फंसाया है। बेटी की शादी के लिए बनाए गये जेवर और नगदी को राहुल और उसकी पत्नी ने गायब कर दिया। थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग भी की गईहधं। मामला अलीगढ़ के मंडरॉक थाना क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सास और दामाद के साथ भागने की चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही है। सास के भाई ने होने वाले दामाद पर राहुल पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि राहुल पैसे के लिए महिलाओं को अपने चंगुलु पर फंसा लेता है और सोची समझी साजिश के तहत महिलाओं को अपने साथ भाग ले जाता था। इसी प्रकार की घटना उसने हमारी बहन के साथ किया है।
सास के पति जितेंद्र ने भी यही जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि राहुल पैसे के लिए उनकी पत्नी को भगा ले गया। जिसके पास 3 लाख 50 हजार नगद रखे थे और 5 लाख रुपए के जेवर भी बनवाए थे। बेटी की शादी के पहले राहुल उसकी पत्नी को भगा ले गया और साथ में जेवर नगदी भी ले गया। पुलिस ने बताया कि सास और दामाद को पकड़ लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल अनीता, राहुल के बयान हो रहे हैं। मामला सुलझता ना देख पुलिस ने अनीता को वन स्टाफ सेंटर भेज दिया है। इधर अनीता के दो बच्चे हैं। सबसे छोटा 7 साल का अपनी मां को देखकर रोने लगा। बोला मां घर चलो। लेकिन अनीता इसके लिए तैयार नहीं हुई। उसका कहना है कि वह दामाद राहुल के साथ ही रहना चाहती है। पति उसके साथ मारपीट करते हैं। जिंदा रहने तक अब राहुल के साथ रहूंगी।
अनीता के पति जितेंद्र ने कहा कि वह अपनी पत्नी को साथ रखने को तैयार है। राहुल उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। उन्होंने पत्नी को माफ कर दिया है। जितेंद्र को अभी भी उम्मीद है की पत्नी उसके पास आ जाएगी। जिसके बच्चे भी परेशान है।
सास को लेकर भागने वाले दामाद राहुल ने बताया कि अनीता देवी जिसके साथ रहना चाह रहे। वह स्वतंत्र है। यदि मेरे साथ रहती है तो उसे कोई समस्या आने नहीं दूंगा। फिलहाल मामला पुलिस के पास है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या निर्णय निकाल कर सामने आता है?
Published on:
18 Apr 2025 01:42 pm
बड़ी खबरें
View Allअलीगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
