
Symbolic Pics of AMU (Aligarh Muslim University)
उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सीट बढ़ाने को लेकर राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग से दोबारा बातचीत के लिए टीम का गठन जल्द होने की तैयारी की जा रही है। जिससे कि एनएमसी मूल्यांकन फिर से कराया जा सके। साथ ही अभी तक एकत्र किए गए आंकड़ों व विसंगतियों को ठीक करने के लिए पूरा डेटा उपलब्ध कराया जा सके। हाल ही में एनएमसी द्वारा कई प्रकार की कमियों को बताते हुए इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था।
मेडिकल कालेज में सीटों को बढ़ाने का प्रस्ताव खारिज
जेएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन फैकल्टी के डीन एवं मेडीकल कालिज प्राचार्य प्रोफेसर राकेश भार्गव का कहना है कि जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सीटों को 150 से बढ़ाकर 200 करने से संबंधित प्रस्ताव को एनएमसी ने अस्वीकार कर दिया हैं।
जबकि एनएमसी की टीम ने ईद के त्यौहार से एक दिन पहले 8 जुलाई 2022 को मेडीकल कालिज का निरीक्षण किया था। जबकि पत्र में उल्लिखित विसंगतियां एनएमसी के मूल्यांकनकर्ताओं द्वारा बेड ऑक्यूपेंसी, पैथोलॉजिकल और रेडियोलॉजी जांच, ओबीजी डिलीवरी,ओटी सर्जरी, आदि से संबंधित अधूरे आंकड़ों के आधार पर किए गए गलत आकलन का परिणाम प्रतीत होती हैं।
छुट्टी पर गए थे टीचर को टीम ने टीचरों की कमी मान लिया
इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य राकेश भार्गव ने बताया कि कुछ शिक्षक ईद के कारण छुट्टी पर थे, जिसे जांच करने के आई एनएमसी टीम के द्वारा शिक्षकों की कमी मान लिया गया। इसके अतिरिक्त एनएमसी टीम के पत्र में उल्लिखित डेटा केवल कुछ घंटों का है। 8 जुलाई, 2022 के पूरे दिन का डाटा नहीं है।
Published on:
10 Sept 2022 04:58 pm
बड़ी खबरें
View Allअलीगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
