
सोनू सविता
अलीगढ़। हिन्दू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष सोनू सविता पर चाकू से हमला किया गया है। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि सोनू सविता होली मिलने के लिए अपने दोस्त के घर गये थे। वापस लौटते समय पीछे से अपाचे बाइक सवार युवकों ने हमला कर दिया। सोनू के साथ में जागरण मंच के महानगर मंत्री कौशलेन्द्र मौजूद थे, जो कि बाइक चला रहे थे। हमलावर चाकू से प्रहार कर भाग गए। कौशलेन्द्र ने सोनू को दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने इलाज किया। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने सोनू से पूछताछ की है, लेकिन हमलावर कौन हैं, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। घटना थाना क्वार्सी के कयामपुर मोड़ के पास की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। अस्पताल में हिन्दूवादी नेताओं की भीड़ लग गई।
हिन्दुओं के लिए सक्रिय हैं सोनू सविता
सोनू सविता हिन्दू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष के रुप में सक्रिय हो कर काम कर रहे हैं। पदमावती फिल्म का विरोध हो या फिर क्रिसमस पर्व पर हिन्दुओं के बच्चों को शामिल करने की बात हो, इन मुद्दों पर सड़क पर उतर कर आंदोलन किया। सोनू अपने मित्र कौशलेन्द्र के साथ होली मिलने के लिए गये थे। वापस लौटते समय सफेद अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाशों ने हमला कर दिया और मौके से भाग गये। बेहोशी की अवस्था में साथी कौशलेन्द्र ने जिला अस्पताल भर्ती कराया। डाक्टरो ने चाकू से हुए जख्म पर टांका लगाया। हमलावर कौन थे, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। सोनू सविता ने किसी भी रंजिश से इनकार किया है। थाना क्वार्सी में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
क्या कहा साथियों ने
हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष विमल वारष्ण्रेय और हिन्दूवादी नेता संजू बजाज ने बताया कि हमलावर कौन हैं, अभी इसकी जानकारी नहीं है। सोनू सविता के होश में आने पर कुछ अहम जनकारी मिल सकती है।
Published on:
04 Mar 2018 11:36 am
बड़ी खबरें
View Allअलीगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
