18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण दुर्घटना…ट्रक में पीछे से घुसी डबल डेकर बस, पांच यात्रियों की मौत

अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक डबल डेकर प्राइवेट बस ट्रक में पीछे से जा घुसी।इस हादसे में बस के उड़े परखच्चे उड़ गए। बस में सवार 5 यात्रियों की मौत हो गई, 15 अन्य घायल हैं

less than 1 minute read
Google source verification

अलीगढ़ में भीषण सड़क दुर्घटना हुई है, यहां ट्रक और बस के बीच हुई टक्कर से 5 सवारियों की मौत हो गई और 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं।यमुना एक्सप्रेस-वे 56 नंबर पर डबल डेकर प्राइवेट बस बीयर बोतलों के स्क्रेब से भरे ट्रक में पीछे से घुस गई। ट्रक में हुई टक्कर के बाद बस के परखच्चे उड़ गए।हादसे में मरने वालों में पांच महीने का एक बच्चा, एक महिला और तीन पुरुष शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से दो बच्चों की मौत, दो अभी भी गंभीर, परिजनों में कोहराम

ट्रक में पीछे से घुसी डबल डेकर बस, पांच यात्रियों की मौत

जानकारी के मुताबिक सवारियों से भरी डबल डेकर प्राइवेट बस दिल्ली से आज़मगढ़ जा रही थी। हादसे के बाद मृतकों की लाशें बस के अंदर फंसी नजर आईं।बस में सवार जो लोग हादसे के बाद जिंदा बचे थे, वो खिड़कियां तोड़कर निकले। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर सभी घायलों को जेवर के कैलाश हॉस्पिटल पहुंचाया। इसके अलावा, पांचों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।हादसे में जान गंवाने वाले पांच लोगों में तीन की पहचान हो पाई है और मृतक अज्ञात बताए जा रहे हैं। हादसे का शिकार हुई बस फैजाबाद के कृष्णा ट्रेवल्स की बताई जा रही है।