12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंगलायतन विश्वविद्यालय में गायन प्रतियोगिता, जानिए विजेता का नाम

लाल इश्क.. गीत गाकर अस्मिता जैन ने दूसरा स्थान तो गुलाबी आंखें.. गीत पर वाहवाही बटोरते हुए आशीष कुशवाह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

less than 1 minute read
Google source verification
sawan tiwari

winner

अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय के छात्र संघ ने गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया। फाइनल राउंड में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र सावन तिवारी को वॉयस ऑफ मंगलायतन विश्वविद्यालय चुना गया। इन्होंने एक मैशप गीत गाया था। लाल इश्क.. गीत गाकर अस्मिता जैन ने दूसरा स्थान तो गुलाबी आंखें.. गीत पर वाहवाही बटोरते हुए आशीष कुशवाह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें

शिवपाल ने कर दिया कुछ ऐसा कि यहाँ अखिलेश के सामने यादवों को साधना सबसे बड़ी चुनौती

ये थे निर्णायक

कार्यक्रम में कान्हा माखन लाल इंटर कॉलेज, मथुरा से आये मनीष कुमार ने निर्णायक मंडल में अहम भूमिका निभाई। ताज महोत्सव समेत अभी तक कई कार्यक्रमों में अपने आवाज का जादू बिखेर चुके मनीष कुमार ने बताया कि गायन का क्षेत्र प्रसिद्धि और पैसे के साथ दिली सुकून भी देता है। इनके अलावा विलास पालके और दीपाली भी जज रहे।

यह भी पढ़ें

करवाचौथ पर पत्नियों ने दिया पति को गिफ्ट और ली ऐसी शपथ, जिससे जीवनभर बना रहे साथ

प्राचार्य ने किया पुरस्कृत

सावन को उसकी जीत पर डिप्लोमा के प्रिंसिपल केपी सिंह ने पुरस्कार दिया। अन्य गायकों में रुचि, प्रज्ज्वल, पुलकित भी शामिल थे। संचालन अभिषेक कुशवाह और अंशिका तिवारी ने किया। संयोजन प्राध्यापक उन्नति राणा और सत्यानंद पांडेय ने किया। कार्यक्रम आयोजन में अनुराग, अपराजिता, योगेश, मानव और रचित का सहयोग रहा।

यह भी पढ़ें

भाभी के बारे में करी गलत बात तो देवर ने कर दी हत्या