
Mosque covered : अलीगढ़ में पुलिस प्रशासन ने होली के पर्व पर मस्जिद को पॉलीथिन से ढकवाया।
Mosque covered : होली के त्योहार पर माहौल खराब होने से बचाने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद और चौकन्ना नजर आ रहा है। इसी क्रम अलीगढ़ (Aligarh) की ऊपरकोट कोतवाली इलाके के मुख्य बाजार स्थित हलवाईयान मस्जिद काे कपड़ों और पॉलीथिन से ढक दिया गया है, ताकि कोई होली के पर्व पर मस्जिद के ऊपर रंग न फेंक सके। यह पहली बार नहीं है, जब पुलिस व जिला प्रशासन ने शहर में सतर्कता दिखाते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह का कदम उठाया है। अतिसंवेदनशील अब्दुल करीम चौराहे पर स्थित मस्जिद हलवाईयान को पॉलीथिन से देर रात नजरबंद कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि होली के रंग से बचाने के लिए इस मस्जिद को पिछले 5 वर्षों से लगातार इसी तरह ढका जाता रहा है।
उत्तर प्रदेश में होली के त्योहार के मद्देनजर अति संवेदनशील जिले में शुमार अलीगढ़ में सांप्रदायिक सौहार्द्र को बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क नजर आ रहा है। शहर की फिजा खराब होने से बचाने पुलिस प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। ऊपरकोट कोतवाली क्षेत्र के अतिसंवेदनशील अब्दुल करीम चौराहे पर स्थित मस्जिद हलवाईयान को सामियाना और तिरपाल से ढक दिया है। बता दें कि मस्जिद हलवाईयान चौराहा शहर के व्यस्ततम मुख्य बाजार चौराहा पर है। जिसको लेकर जिला प्रशासन यहां हमेशा पुलिस की तैनाती रखता है। होली हो या दिवाली हर त्योहार पर यहां बड़ी तादाद में फोर्स को तैनात किया जाता है। इसी तरह से यह मस्जिद हर साल ढकी जाती रही है।
नागरिकता संशोधन बिल को लेकर हुई थी हिंसा
अब्दुल करीम चौराहे पर बड़ी तादाद में लोग होली खेलने के लिए पहुंचते हैं। वहीं बाजार के लोग भी बड़े-बड़े ड्रम रखकर बाजार की होली मनाते हैं। होली के रंगों से सराबोर होकर लोग जमकर हुड़दंग मचाते हैं। बता दें कि नागरिकता संशोधन बिल को लेकर भी इसी इलाके में आगजनी पथराव और हिंसा हुई थी।
हमेशा बना रहता है माहाैैल बिगडड़ने का खतरा
मस्जिद हलवाईयान के मुतवल्ली हाजी मोहम्मद इकबाल का कहना है कि मस्जिद हलवाईयान ऊपरकोट अब्दुल करीम चौराहे पर हर समय उपद्रव का खतरा बना रहता है। पुलिस और जिला प्रशासन ने इसी वजह से मस्जिद को ढकवाया है, ताकि कोई मस्जिद पर होली का रंग डाल सके।
Published on:
17 Mar 2022 11:14 am
बड़ी खबरें
View Allअलीगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
