
अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं। थाने में दरोगा के पास फरियाद लेकर पहुंची नवविवाहिता ने बताया कि पिता ने पांच महीने पहले उसकी मर्जी के खिलाफ जाकर बड़ी उम्र के लड़के से उसकी शादी की थी। जिसके एवज में पिता को कुछ रुपया भी मिला था। जब वह पहली बार ससुराल पहुंची तो सुहागरात पर पति ने ऐसी हरकतें कि जिससे उसे रोना आ गया। सुहागरात पर उसके पति का रवैया बिल्कुल भी ठीक नहीं था। अब वह अपनी ससुराल में अपने से बड़ी उम्र के पति की साथ बिल्कुल भी नहीं रहना चाहती हैं। लेकिन, पिता जबरन उसे ससुराल भेज रहे हैं। उसके मना करने पर रोजाना उससे मारपीट की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, अकराबाद थाना के एक गांव की एक लड़की अपने ही पिता खिलाफ ही शिकायत लेकर थाने पहुंची। थाने पहुंची लड़की ने रोते हुए पुलिस को बताया कि उसके पिता ने उसकी मर्जी के खिलाफ मना करने के बावजूद भी रुपए लेकर उसकी शादी कोतवाली इगलास क्षेत्र के एक गांव निवासी उससे कहीं बड़ी उम्र के अधेड़ लड़के के साथ जबरदस्ती कर दी है। लड़की के मुंह से इस घटना को सुन थाने में तैनात दरोगा विजय कुमार सहित पुलिसकर्मियों के साथ मौजूद अन्य लोग भी हैरान रह गए। पीड़ित लड़की ने शादी के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो सुहागरात पर अधेड़ उम्र के पति की हरकतों को देखकर उसको रोना आ गया। इसके बाद जब वह ससुराल से मायके वापस आई तो पिता और परिवार के लोगों से साफ मना कर दिया कि अब वह ससुराल नहीं जाएगी। आरोप है कि उसके पिता परिवार के लोग जबरन उसको ससुराल भेजना चाहते हैं।
किसी और युवक से प्यार करती है लड़की
वहीं, थाने में ही मौजूद लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया कि वह फोन पर किसी और लड़के से घंटों-घंटों लंबी बातचीत करती है। दामाद को भी इस बारे में पता है। पुलिस ने जब पीड़ित लड़की से पूछा तो पूरी सच्चाई आईने की तरह सामने आ गई। लड़की ने पुलिस के सामने कबूल किया कि दो महीने पहले उसकी मुलाकात आगरा के एक युवक से अकराबाद कस्बे में हुई थी। वह उसके मन में बस गया और वह उस लड़के से प्यार करने लगी है। अब वह पति के साथ ससुराल नहीं जाएगी। बल्कि उसी लड़के के साथ आगरा में रहेगी।
पुलिस ने कहा आपसी रजामंदी से सुलझाओं मामला
लड़की के साफतौर पर पति और ससुराल जाने से मना करने पर पुलिस ने मामले को परिवार के लोगों के बीच आपस में बैठकर निपटाने को कहा है। अब दोनों पक्ष पंचायत की तैयारी कर रहे हैं, ताकि मामले को सुलझाया जा सके।
Published on:
26 Apr 2022 05:46 pm
बड़ी खबरें
View Allअलीगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
