8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BIG NEWS दिन दहाड़े प्रधान पति की गोलियों से भूनकर हत्या, तनाव

अभी तक हत्यारों का पता नहीं लग सका है। हत्या के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

less than 1 minute read
Google source verification

अलीगढ़। प्रधान के पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दिन दहाड़े हुई इस वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि अभी तक हत्यारों का पता नहीं लग सका है। हत्या के बाद गांव में तनाव का माहौल है। मामला थाना खैर के गांव खेड़ा का है।

यह भी पढ़ें- फेसबुक पर खूबसबरत महिला की फोटो देख यू हीं न करें फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार, फंस सकते हैं बड़ी मुसीबत में

जानकारी के मताबिक खैर तहसील क्षेत्र में गांव खेड़ा के प्रधान शांतिदेवी के पति कालीचरन शनिवार की सुबह घर के बाहर बैठकर चाय पी रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए। इनमें दो युवक बाइक पर ही बैठे रहे, एक ने तमंचा प्रधान के पति कालीचरन पर ताबड़तोड़ फायर कर दिए।

यह भी पढ़ें- शरद पूर्णिमा पर धन वैभव के लिए करें ये गुप्त उपाय, देखें वीडियो

फायरिंग में कालीचरन के सीने में तीन गोलियां लगीं। गोली की आवाज होते ही आसपास के अनेक लोग मौके पर इकठ्ठे हो गए। गंभीर हालत में कालीचरण को जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर हत्या के बाद गांव में तनाव है, तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। हत्यारों का अभी तक सुराग नहीं लग सका है।