3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO एएमयू छात्रों की ह्यूमन चेन को कैम्पस में रोका, आरएसएस के खिलाफ नारेबाजी

छात्रों ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारेबाजी की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 8 May 2018, 9:15 PM IST

AMU Bawal

अलीगढ़।अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के हजारों छात्र एक बार फिर सड़क पर उतरे। छात्रों का चल रहा धरना मानव श्रंखला में कन्वर्ट हो गया, छात्रों ने जिलाधिकारी आवास तक मानव श्रृंखला निकाल कर एक संदेश देने की बात कही थी, लेकिन छात्रों को एएमयू कैंपस से आगे बढ़ने नहीं दिया गया। जिलाधिकारी आवास पहुंचने से पहले ही छात्रों के हुजूम को रोक दिया गया।

जिला प्रशासन रहा अलर्‌ट

प्रशासनिक भवन के सामने बैरिकेडिंग करके छात्रों को आगे नहीं बढ़ने दिया गया। एएमयू इंतजामिया छात्रों को देर तक समझाने का प्रयास करता रहा और वहीं यूनिवर्सिटी सर्किल पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। बताया जा रहा है कि एएमयू छात्रों की ज्वाइंट एक्शन कमेटी की हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि मानव श्रृंखला बनाकर कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन पर दबाव बनाएंगे। शाम को बाब-ए-सैयद गेट से जिलाधिकारी आवास तक मानव श्रंखला बनाने का ऐलान तो किया गया लेकिन छात्रों को एएमयू कैंपस में ही रोक दिया गया। जिससे छात्र भड़क गए और हंगामा करके नारेबाजी करने लगे। जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा। इस दौरान छात्र संघ पदाधिकारियों ने छात्रों की भीड़ को संबोधित किया।

योगी, मोदी और आरएसएस के खिलाफ नारेबाजी

इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष मकसूर अहमद उस्मानी ने कहा कि पुलिस वाले सरकारी गुंडे हैं, पुलिस वालों ने छात्रों के ऊपर लाठियां चलाईं जो कि एक बर्बरतापूर्वक हमला था। छात्रसंध अध्यक्ष ने कहा कि यह हमला एएमयू के ऊपर किया गया है। इस ह्यूमन श्रंखला को जब प्रशासनिक भवन पर रोका गया तो छात्रों ने इससे आगे बढ़ने के लिए कहा। छात्रों ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारेबाजी की, इतना ही नहीं आरएसएस के खिलाफ भी छात्रों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने मानव श्रृंखला बनाई लेकिन प्रशासनिक भवन के आगे नहीं बढ़ सके, एएमयू छात्रों ने इस दौरान जमकर हंगामा काटा। एएमयू के प्रशासनिक अधिकारी छात्रों को समझाने में जुटे रहे।