11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाबालिग के साथ गैंगरेप करने में सहयोग करती थी युवती, 10 दिन तक कमरे में रखा कैद, जानें क्या है पूरा मामला

यूपी के अलीगढ़ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां लड़कों ने एक नाबालिग लड़की के साथ रेप किया। इस गैंगरेप में एक युवती भी अपने दोस्तों का साथ देती थी।

less than 1 minute read
Google source verification

यूपी के अलीगढ़ में दीपक नाम के युवक ने लड़की को मुहब्बत के जाल में फँसा किडनैप कर लिया। आरोपियों ने उसे 10 दिन तक अपने कमरे में कैद करके रखा। आरोपियों ने लड़की के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। रेप करने के बाद अभियुक्त अपनी दूसरी गर्लफ्रेंड अंजना चौधरी संग मिलकर अगवा हुई लड़की के परिवार से रिहाई के बदले पैसा मांगते रहे। परिवार ने पुलिस की शरण ली। 2 दिन बाद मुख्य आरोपी दीपक लड़की को अपने दोस्तों आकाश, जतिन और एक अन्य युवक आयु 17 वर्ष के हवाले करके निकल गया।

नशे की गोली देकर करते थे गैंगरेप

उसके तीनो दोस्त 10 दिन तक नाबालिग लड़की को हर रोज कई कई बार हवस का शिकार बनाते। अंजना इन लड़को को गैगरेप में सहयोग करती,अब पुलिस ने घर का गेट तोड़कर रेप विक्टिम को रिहा कराया। घर में अंजना के साथ दीपक के तीनो दोस्त मिले, पुलिस को पता चला कि पीड़ित लड़की को खाने में नशा दिया जाता था। इसके बाद नशे में लड़की को गैंग रेप का शिकार बनाया जाता था। पुलिस ने दोस्त आकाश, जतिन और 17 साल के नाबालिग के साथ दीपक की गर्लफ्रेंड अंजना चौधरी को अरेस्ट कर लिया है।