16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP nikay chunav हुस्बानो के नाम बना नया रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में अलीगढ़ की हुस्बानो के नाम नया रिकॉर्ड बना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 2 Dec 2017, 8:54 AM IST

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में अलीगढ़ की हुस्बानो के नाम नया रिकॉर्ड बना है। उन्होंने पार्षद पद पर चौथी बार चुनाव जीता है। एक बार उनके पति स्वर्गीय इरशाद अहमद भी पार्षद रह चुके हैं। हुस्नबानो प्रफुल्लित हैं, वे अपने वार्ड में ठीक से काम करा पाएंगी।

चौथी बार पार्षद बनीं
हुस्नबानो ने बहुजन समाज पार्टी की टिकट पर वार्ड 69 से चुनाव जीता है। वर्ष 2012 के नगर निगम चुनाव में निर्दलीय खड़ी थीं और चुनाव जीतकर सबको चौंका दिया था। उनके आगे किसी पार्टी की नहीं चलती है। अब तक चार बार चुनाव जीत चुकी हैं। एक बार पति-पत्नी ने साथ-साथ चुनाव लड़ा था। तब वे वार्ड 70 से चुनाव लड़ीं थी। पति तो जीत गए, लेकिन हुस्नबानो चुनाव हार गई थीं। इस तरह वे सिर्फ एक बार चुनाव हारी हैं। उनके नाम यह भी रिकॉर्ड है कि परिवार में कोई न कोई पार्षद रहा है। एक बार पति तो चार बार पत्नी।


वार्ड में होगा विकास
हुस्न बानो खुश हैं कि इस बार अलीगढ़ नगर निगम के मेयर मोहम्मद फुरकान बने हैं। उनका कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के मेयर दूसरी पार्टी के पार्षदों की बात सुनते नहीं थे। अब हमारा मेयर है, तो पूरे शहर का विकास होगा। मेरे वार्ड में तो काम होंगे ही। उन्होंने आम जनता के लिए संघर्ष करते रहने का संकल्प भी लिया है।

परिवार के नाम भी उपलब्धि
नगर निगम के वार्ड नम्बर 19 में भी एक रिकॉर्ड बना है। यहां से कवित शर्मा ने चुनाव जीता है। वे दूसरी बार पार्षद बनी हैं। एक बार उनके पति भी पार्षद रह चुके हैं। इस तरह एक वार्ड से लगातार तीसरी बार एक ही परिवार से पार्षद बनने का रिकार्ड है।

दरगाह पर मत्था टेका
इस बीच बहुजन समाज पार्टा के प्रत्याशी मोहम्मद फुरकान ने मेयर पद पर जीत हासिल की है। उन्होंने सबसे पहले बरछी बहादुर की दरगाह पर मत्था टेका और चादरपोशी की। उनके निवास पर समर्थकों ने आतिशबाजी की। खूब डांस किया। नीले झंडे फहराए।