16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा की पूनम महज 22 साल की उम्र में बन गईं पार्षद

नगर निकाय चुनाव में भाजपा में जोरदार जीत दर्ज की है और इन चुनावों में तमाम युवा उम्मीदवारों ने भी चुनाव मैदान में बाजी मारी है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 2 Dec 2017, 8:39 AM IST

Poonam

बरेली। नगर निकाय चुनाव में भाजपा में जोरदार जीत दर्ज की है और इन चुनावों में तमाम युवा उम्मीदवारों ने भी चुनाव मैदान में बाजी मारी है। भाजपा की पूनम गंगवार महज 22 साल की उम्र में ही नगर निगम की पार्षद बन गईं। पूनम गंगवार भाजपा के टिकट पर वार्ड 46 गांधीपुरम से चुनाव मैदान में थी और वो 1911 वोट हासिल कर नगर निगम की पार्षद बनीं।

30 साल से कम और भी

30 साल से कम उम्र के पांच पार्षद नगर निगम में जीत कर पहुंचे हैं। वार्ड 18 रेलवे कॉलोनी से निर्दलीय चुनाव जीत कर नगर निगम पहुंचे अभिषेक सक्सेना की उम्र 23 साल है अभिषेक ने 510 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की। इसके साथ ही वार्ड 51 नगरिया परक्षित से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले 27 साल के महेश राजपूत ने भी जीत दर्ज की। इसी तरह से समाजवादी पार्टी की 28 साल की रेनू यादव वार्ड 19 कंजादासपुर से चुनाव मैदान में उतरी और उन्हें भी जीत प्राप्त हुई। वार्ड 16 संजयनगर से भाजपा के उम्मीदवार अवनेश कुमार 29 साल की उम्र में सभासद बने।

30 से 35 के बीच ये बने पार्षद

इस बार बड़े पैमाने में युवा नगर निगम पहुंचे है 30 साल से कम के पांच प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है तो 30 से 35 वर्ष की उम्र के बीच के नौ प्रत्याशी जीते है। वार्ड 48 जोगीनवादा से निर्दलीय प्रत्याशी सुधा शर्मा ने 35 साल की उम्र में जीत कर पार्षद बनी है सुधा को 1309 वोट प्राप्त हुए। वार्ड 43 आकाशपुरम से 34 साल के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी यामीन खान 1616 वोट प्राप्त कर चुनाव जीते। वार्ड 31 कटघर से समाजवादी पार्टी की 34 साल की इरफाना 1634 वोट हासिल कर चुनाव जीती। वार्ड 49 शास्त्री नगर से 33 साल के गौरव सक्सेना निर्दलीय चुनाव लड़े और जीते। वार्ड 39 कांकर टोला से तबस्सुम नफीस ने 33 साल की उम्र में जीत हासिल की तबस्सुम समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी थी। वार्ड 26 आईवीआरआई से 33 साल की शुगरा बेगम भी जीती। वार्ड 25 मढ़ीनाथ से भाजपा के मुनेंद्र यादव 32 साल की उम्र में पार्षद बने। वार्ड 13 शान्ति बिहार से भी 32 वर्षीय अजय चौहान भाजपा के टिकट पर लड़े और चुनाव जीते। वार्ड नौ नौमहला से अमित कुमार 31 साल की उम्र में भाजपा से लड़े और उन्हें जीत प्राप्त हुई।