24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री शादी अनुदान योजना में 96 लाख रुपए का घोटाला, जांच टीम गठित

प्रयागराज सीडीओ का कहना है कि ब्लॉक स्तर पर सेक्रेटरी से लेकर समाज कल्याण विभाग में एकाउंटेंट, बाबू व अधिकारियों की मिलीभगत की होगी जांच और तय होगी। इसके साथ ही घोटाले में दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उनसे योजना की राशि वसूली जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 29 Sep 2022, 6:37 PM IST

मुख्यमंत्री शादी अनुदान योजना में 96 लाख रुपए का घोटाला, जांच टीम गठित

मुख्यमंत्री शादी अनुदान योजना में 96 लाख रुपए का घोटाला, जांच टीम गठित

प्रयागराज: प्रयागराज में समाज कल्याण विभाग में बड़ा घोटाला सामने आया है। लगभग 96 लाख रुपए का घोटाला किया गया है। मुख्यमंत्री शादी अनुदान योजना के तहत 24 लड़कियों के नाम से पैसा निकाला गया है। मामले में घोटाला की जानकारी होने पर मुख्य विकास अधिकारी ने टीम गठित कर दी है। अब जांच कमेटी द्वारा कार्रवाई करके दोषियों का पता लगाएगी। इसके अलावा हड़प की रकम की रिकबरी की जाएगी।

कर्मचारियों-अधिकारियों पर गिरेगी गाज, होगी रकम की वसूली

प्रयागराज सीडीओ का कहना है कि ब्लॉक स्तर पर सेक्रेटरी से लेकर समाज कल्याण विभाग में एकाउंटेंट, बाबू व अधिकारियों की मिलीभगत की होगी जांच और तय होगी। इसके साथ ही घोटाले में दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उनसे योजना की राशि वसूली जाएगी।

शादी के नाम निकाले गए थे रकम

मुख्यमंत्री शादी अनुदान योजना के तहत लड़कियों की शादी के नाम पर दो-दो बार रकम ली गई है। अब जांच टीम द्वारा उनका विवरण जुटा लिया गया है। नाम, आवेदन संख्या, पैसा मिलने का वर्ष, पति का नाम, पिता का नाम आदि जानकारियां एकत्र कर ली गी है। मुख्य विकास अधिकारी ने आख्या मांगी है। अब रजिस्टर में इन्हें ढूंढा जाएगा और उसकी सत्यता की जांच कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में अब होगा ऑनलाइन प्रवेश, तैयारी पूरी

एक शादी के नाम पर दो बार निकले रकम

जांच टीम को चौंकाने वाली सामने आई है कि एक ही लड़की की शादी के नाम पर दो बार पैसा तो लिया गया लेकिन हर बार पति का नाम एक ही है। दूसरे व्यक्ति से शादी नहीं हुई है। उसी व्यक्ति का नाम वर के रूप में लिखा हुआ है यानी एक-एक बार का पैसा हड़प लिया गया। विभाग में घोटाले की खबर की जानकारी होते ही हड़कंप मचा है। भ्रष्टाचार का खुलासा होने पर जीरो टोलरेंस अपनाने वाले सीएम योगी सख्त एक्शन लेने वाले हैं।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग