24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इलाहाबाद विश्वविद्यालय: फीस वृद्धि के विरोध जिंदा के जिंदा दफ्न हुए छात्र, पुलिस से हुई झड़प

फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों ने बुद्धि शुद्धि यज्ञ, तालाबंदी, आत्मदाह का प्रयास, शव यात्रा ,तेरही तमाम तरीके से विरोध प्रदर्शन करने के बाद मंगलवार को छात्रों ने कब्र खोदकर जिंदा दफ्न होने का प्रयास करते हुए विरोध जताया। पिछले 22 दिनों से अमरण अनशन पर बैठे छात्रों से अब तक केंद्रीय विश्वविद्यालय के कोई भी जिम्मेदार अधिकारी और ना ही कुलपति छात्रों से वार्ता करने के लिए आए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 27 Sep 2022, 7:15 PM IST

इलाहाबाद विश्वविद्यालय: फीस वृद्धि के विरोध जिंदा के जिंदा दफ्न हुए छात्र, पुलिस से हुई झड़प

इलाहाबाद विश्वविद्यालय: फीस वृद्धि के विरोध जिंदा के जिंदा दफ्न हुए छात्र, पुलिस से हुई झड़प

प्रयागराज: इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में 4 गुना फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। छात्रों ने आर- पार की लड़ाई का ऐलान कर चुके हैं। फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों ने बुद्धि शुद्धि यज्ञ, तालाबंदी, आत्मदाह का प्रयास, शव यात्रा ,तेरही तमाम तरीके से विरोध प्रदर्शन करने के बाद मंगलवार को छात्रों ने कब्र खोदकर जिंदा दफ्न होने का प्रयास करते हुए विरोध जताया। पिछले 22 दिनों से अमरण अनशन पर बैठे छात्रों से अब तक केंद्रीय विश्वविद्यालय के कोई भी जिम्मेदार अधिकारी और ना ही कुलपति छात्रों से वार्ता करने के लिए आए।

अनशन पर बैठे छात्रों ने लिया भू समाधि

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में आमरण अनशन पर बैठे छात्रों ने छात्रसंघ भवन पर भू समाधि का निर्णय लिया और छात्रसंघ भवन पर इसके लिए बकाया कब्र खोदकर जिंदा दफ्न होने का प्रयास किया। विरोध प्रदर्शन के बारे में पुलिस को जानकारी मिली तो भारी संख्या में पहुंचे पुलिस बल पहुंचकर भू समाधि ले रहे छात्रों को कब्र से बाहर निकाला। इसके बाद कब्र को मिट्टी से पाट दिया।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज के पांच परीक्षा केंद्रों में शुरू हुई पीसीएस मेंस- 2022 की परीक्षा, सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम

जान देने के अलावा नहीं है कोई विकल्प

भू समाधि लेने वाले छात्र सत्यम कुशवाहा ने कहा कि इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में गरीब मजदूर किसान के बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं लेकिन उन्हें उच्च शिक्षा से वंचित करने के लिए 4 गुना वृद्धि की गई है। अब हमारे पास कोई भी विकल्प नहीं बचा है, भू समाधि लेकर अपने आप को समाप्त कर लेने में ही भलाई है। भू समाधि लेने के लिए बकायदा कब्र खोदा गया, मौके पर एक कुंटल नमक भी लाया गया लेकिन वह समाधि की पूरी प्रक्रिया को मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को कब्र से बाहर निकाल दिया।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग