19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP-MLA कोर्ट ने विजय मिश्रा को सुनाई 5 साल की सजा, माफिया पर दर्ज हैं 83 मुकदमे

Mafia Vijay Mishra : पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को प्रयागराज के फूलपुर थाने में दर्ज आर्म्‍स एक्‍ट के मामले में कोर्ट ने सजा सुनाई है।

2 min read
Google source verification
viyaj_.jpg

भदोही के पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को MP-MLA कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई है। इसके अलावा कई अन्य धाराओं में अलग-अलग सजा हुई है। सभी सजाएं एक साथ चलेंगी।

साल 2009 के संसदीय चुनाव में जनसभा में गोली लगने से सरकारी गनर और कई अन्य लोगों के घायल होने के मामले में कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है। वहीं, विजय मिश्रा के गनर रहे संजय मौर्य पर 1000 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। प्रयागराज में MP-MLA कोर्ट के जज नवनीत सिंह ने इस मामले की सुनवाई की है।

सरकारी गनर के गन से फायरिंग करने का है आरोप
प्रयागराज के फूलपुर इलाके में 11 अप्रैल 2009 की यह घटना है। विजय मिश्रा उस वक्त लोकसभा का चुनाव लड़ रहे थे और चुनावी सभा में पहुंचते ही फायरिंग हुई थी। इस मामले में कुल 12 लोगों की गवाही हुई थी। माफिया विजय मिश्रा वर्तमान में आगरा जेल में बद है।

यह भी पढ़ें : नागिन डांस करने के लिए हुई मारपीट, आधा दर्जन लोग हुए घायल

2020 से जेल में बंद है बाहुबली विधायक
इससे पहले बहुबली विजय मिश्रा को ग्राम प्रधान के लेटर पैड पर फर्जी हस्ताक्षर मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शर्त के साथ जमानत दे दी है। कोर्ट ने थाना गोपीगंज, संत रविदास नगर, भदोही में दर्ज आपराधिक मामले में सशर्त पूर्व विधायक विजय मिश्रा को रिहा करने का आदेश दिया। विजय मिश्रा 14 अगस्त 2020 से जेल में बंद है। यह आदेश न्यायमूर्ति अजय भनोट ने दिया।

पूर्व विधायक विजय मिश्रा पर दर्ज है 83 मुकदमें
भदोही पुलिस ने विधायक विजय मिश्रा के खिलाफ हत्या, लूट, अपहरण, रेप, मारपीट, संपत्ति हड़पने, जालसाजी, रंगदारी सहित गंभीर अपराधों के कुल 83 केस दर्ज किया है। गैंगस्टर एक्ट के आरोपी की करोड़ों रुपए की संपत्ति भी जब्त की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें : सात घंटे में टूटा सात फेरों का बंधन, जानिए दुल्हन ने क्यों तोड़ा रिश्ता?

सुरक्षा के लिए आगरा के सेंट्रल जेल में रखा गया
वाराणसी में महिला सिंगर के साथ गैंगरेप मामले में शिकायत मिलने के बाद पूर्व विधायक को 2020 में मध्य प्रदेश के आगर से गिरफ्तार कर भदोही लागया गया था। सुरक्षा कारणों की वजह से विजय मिश्रा को आगरा के सेंट्रल जेल में रखा गया था।

बाहुबली विधायक विजय मिश्रा की राजनीतिक सफर
विजय मिश्रा ने राजनीति में साल 1980 के आसपास कदम रखा था। शुरुआती दौर में उन्होंने एक पेट्रोल पंप खोला। इसके बाद विजय मिश्रा के कई ट्रक चलने लगे। इसी बीच विजय मिश्रा के परिचित पंडित कमलापति ने बाहुबली को चुनाव लड़ने को कहा। विजय मिश्रा साल 1990 में पहली बार वह ब्‍लॉक प्रमुख बन गए। उस दौरान विजय मिश्रा के संबंध राजीव गांधी से अच्‍छे हो गए थे। राजीव गांधी के जाने के बाद विजय मिश्रा का कांग्रेस से रिश्‍ता टूट गया।