24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शारदीय नवरात्रि 2022: अष्टमी पर पूजी जा रहीं मां अलोप शंकरी, सुबह से लग रहे जयकारे

सभी दुर्गा मां पूजा पंडाल समेत देवी मंदिरों में सुरक्षा के दृष्टि जवानों की तैनाती की गई है। सुबह से लेकर शाम तक रहने वाली भक्तो की भीड़ को लेकर मंदिरों में विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा देवी मंदिरों के आसपास सुरक्षा को लेकर सादे ड्रेस में भी पुलिस कर्मी तैनात हैं। किसी भी तरह से भक्तों को असुविधा न हो इसका भी विशेष ध्यान दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 3 Oct 2022, 1:27 PM IST

शारदीय नवरात्रि 2022: अष्टमी पर पूजी जा रहीं मां अलोप शंकरी, सुबह से लग रहे जयकारे

शारदीय नवरात्रि 2022: अष्टमी पर पूजी जा रहीं मां अलोप शंकरी, सुबह से लग रहे जयकारे

प्रयागराज: शरदीय नवरात्रि के महाअष्टमी के दिन1 देवी मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी है। इसके अलावा घरों तक आस्था की गंगा बह रही है। प्रयागराज, प्रतापगढ़ और कौशाम्बी जनपदों में पूजा अर्चना की धूम है। महाअष्‍टमी के दिन देवी मंदिरों में सुबह से भक्‍तों की भीड़ मां के पूजन-अर्चन को जुटी है। मां के जयकारे से मंदिर परिसर गूंज उठे हैं।

शिद्धपीठ अलोप शंकरी समेत देवी मंदिरों में भीड़

नवरात्र के अब अंतिम दिनों में हर तरफ आस्था की धूम मची है। शहर से लेकर अंचल तक मां के दरबार भक्तों से भरे हैं। सोमवार को अष्टमी पर माता महागौरी का पूजन किया जा रहा है। प्रयागराज के सिद्धपीठ मां अलोपशंकरी देवी मंदिर, मां कल्‍याणी देवी, मां ललिता देवी, खेमा माई, मां वैष्‍णो देवी समेत सभी देवी मंदिरों में मां की एक झलक पाने को लोग आतुर हैं। देर शाम तक पूजा अर्चना का सिलसिला जारी रहेगा।

बेल्हा देवी मंदिर भक्तों का उमड़ा जनसैलाब

प्रतापगढ़ जिले स्थित बेल्हा देवी मंदिर में सुबह से ही भक्तों की कतार लगी है। महागौरी देवी का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। मान्‍यता है कि इनकी पूजा के कारण ही वैदेही को प्रभु श्री राम वर के रूप में मिले थे। इनकी वंदना इस तरह की जाती है, माहेश्वरी वृषारूढा कौमारी शिखिवाहना। लक्ष्मी पद्मासना देवी पद्म हंसता हरि प्रिया। श्वेत रूप धरा देवी ईश्वरी वृषवाहना वाहना, ब्राह्मी हंस समारुढ़ा सर्वाभरण भूषित:। इत्येत मातर: सर्वा सर्व योग समन्विता: ..।

यह भी पढ़ें: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में अब होगा ऑनलाइन प्रवेश, तैयारी पूरी

सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए

जनपद में सभी दुर्गा मां पूजा पंडाल समेत देवी मंदिरों में सुरक्षा के दृष्टि जवानों की तैनाती की गई है। सुबह से लेकर शाम तक रहने वाली भक्तो की भीड़ को लेकर मंदिरों में विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा देवी मंदिरों के आसपास सुरक्षा को लेकर सादे ड्रेस में भी पुलिस कर्मी तैनात हैं। किसी भी तरह से भक्तों को असुविधा न हो इसका भी विशेष ध्यान दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग