
Akhilesh Yadav and SP MP Dharmendra Yadav
प्रयागराज. इलाहाबाद विश्वविद्यालय में हुए बवाल में घायल हुए बदायंू सांसद धर्मेन्द्र यादव ने बड़ा बयान दिया है। सपा सांसद ने कहा कि पहले नेता जी (मुलायम सिंह यादव) को यहां पर आने से रोका गया था बाद में प्रदेश का मुख्यमंत्री बन कर यहां पर आये थे। बीजेपी सरकार ने अब पूर्व सीएम अखिलेश यादव को रोका है अब हम उन्हें बड़ा सम्मान दिलाकर यहां पर लायेंगे।
यह भी पढ़े:-कुंभ की टेंट सिटी में गहरी नीद में सोये थे राज्यपाल , टेंट में आग लगने से मचा हड़कंप
सपा सांसद ने कहा कि 15 मई को केन्द्र की सत्ता बदल जायेगी। इसके बाद हम लोग बीजेपी सरकार के कराये सभी काम की जांच करायेंगे। बीजेपी ने जनता से झूठ बोल कर सत्ता पर कब्जा किया है। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने किसी को सीएम प्रत्याशी घोषित नहीं किया था। यूपी चुनाव के समय बीजेपी ने कभी केशव प्रसाद मौर्या तो कही पाल व दलित को सीएम बनने की बात कह कर ओबीसी, एससी व एसटी वोटरों को गुमराह किया था। चुनाव के बाद बाबा जी निकल कर आये और उन्हें सीएम बना दिया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ में इंसानियत व मानवता दोनों ही नहीं है। यूपी सरकार जहरीली शराब बिकवा कर लोगों की जान लेने में जुटी हुई है। सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव रक्षामंत्री थे उस समय सुखोई विमान का सौदा किया गया था लेकिन इस सौदे पर कोई उंगली नहीं उठा सका। देश के चौकीदार ने राफेल का सौदा किया है जिसकी सच्चाई अब जनता के सामने आ चुकी है। सपा सांसद ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की लोकप्रियता से बीजेपी सरकार घबरा गयी है इसके चलते ही उन्हें इलाहाबाद विश्वविद्यालय में नहीं आने दिया गया है। सपाईयों ने जब इसका विरोध किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर अपना असली चेहरा दिखाया है।
यह भी पढ़े:-त्रयंबकेश्वर के बाद कुंभ में अमित शाह करेंगे यह खास पूजन, यमुना तट पर होगा आयोजन
Published on:
13 Feb 2019 11:00 am
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
