25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक साल बाद फिर आधी रात को क्यों थाली और लोटा लेकर सड़क पर निकले छात्र, वजह जानकर आप हो जाएंगे हैरान

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों ने आधी रात को थाली और लोटा लेकर रोडपर निकालकर बेरोजगारी को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। हजारों की संख्या में छात्रों ने जमकर थाली और लोटा बजाया और केंद्र सरकार मुर्दाबाद करते हुए योगी सरकार से रोजगार मांगने का काम किया। छात्रों ने एक साल पहले भी कोरोना काल में थाली बजाया था, अब रोजगार के लिए थाली बजाकर सरकार को जगाने का काम कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 5 Jan 2022, 1:04 PM IST

एक साल बाद फिर आधी रात को क्यों थाली और लोटा लेकर सड़क पर निकले छात्र, वजह जानकर आप हो जाएंगे हैरान

एक साल बाद फिर आधी रात को क्यों थाली और लोटा लेकर सड़क पर निकले छात्र, वजह जानकर आप हो जाएंगे हैरान

प्रयागराज: इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों ने आधी रात को थाली और लोटा लेकर रोड पर निकलकर बेरोजगारी को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। हजारों की संख्या में छात्रों ने जमकर थाली और लोटा बजाया और केंद्र सरकार मुर्दाबाद करते हुए योगी सरकार से रोजगार मांगने का काम किया। छात्रों ने एक साल पहले भी कोरोना काल में थाली बजाया था, अब रोजगार के लिए थाली बजाकर सरकार को जगाने का काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज कीडगंज गोलीकांड: निलंबित सिपाही समेत तीन गिरफ्तार, भेजे गए जेल, जाने हत्या की वजह

हजारों की संख्या में निकले छात्र

इलाहाबाद की सलोरी डेलीगेसी में लगभग हजारों की संख्या में छात्र सड़क पर निकले। नौजवानों ने बेरोज़गारी ,सरकारी नौकरियों में धांधली ,पेपर आऊट ,महंगाई ,हत्या से परेशान होकर छात्रों ने थाली बजाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आधी रात को थाली और ताली बजाकर उत्तर प्रदेश सरकार से यह मांग किया कि रिक्त पदों की भर्तियों को भरने के लिए 26 हजार वैकेंसी जल्द ही करवाये और अगर ऐसा नहीं हुआ तो नौजवान जल्द इससे भी बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगा ।

थाली बजाकर सरकार को उखाड़ फेकेंगे

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेता अरविंद सरोज ने कहा कि एक साल बाद फिर छात्र थाली लेकर सड़क पर निकल गए हैं। अब वह समय आ गया है, छात्र थाली और लोटा बजाकर सरकार को यूपी बाहर करने का मन बना लिया है। योगी सरकार ने सिर्फ युवाओं को बेरोजगार किया है। अगर सरकार जल्द से जल्द लंबित भर्तियों की बहाली नहीं की तो छात्र इससे भी बड़ा आंदोलन करेंगे। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रवासों में रहने वाले छात्र अब थाली और लोटा अभियान को जारी रखेंगे।

यह भी पढ़ें: विद्यार्थियों के लिए वर्तमान कार्यों को समाप्ति और अपने सपनों को आकार देने के लिए एक नये अध्याय की होगी अब शुरूआत- राज्यपाल

रोजगार नहीं बल्कि युवा हुआ ओवरएज

समाजवादी पार्टी के युवा नेता रोहित यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं को रोजगार नहीं दिया बल्कि ओवरएज किया है। भाजपा सरकार अब अपने आखिरी के दिन गिन रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव में छात्र अब रोजगार के मुद्दों पर मतदान करेंगे। केंद्र और राज्य से भाजपा सरकार की होगी निश्चित रूप सफाया।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग