scriptप्यार में दीवानगी हद से गुजरी, चाहत में चेंज किया जेंडर | The craze in love went beyond limits, gender changed in desire | Patrika News

प्यार में दीवानगी हद से गुजरी, चाहत में चेंज किया जेंडर

locationप्रयागराजPublished: Jun 27, 2022 12:26:49 am

Submitted by:

Sumit Yadav

में डॉक्टरों की सलाह से जेंडर चेंज करवा लिया है। अब डॉक्टरों ने कहा कि कुछ सालों में छात्रा पूरी तरह से पुरुष के रूप में परिवर्तित हो जाएगी। लड़की ने चार माह पहले एसआरएन अस्पताल में अपनी सर्जरी कराकरा शरीर के ऊपरी हिस्से को परिवर्तित करा लिया। मिली जानकारी के अनुसार लड़की ने कुछ माह पहले महिला एवं प्रसूती विभाग में हुई सर्जरी में उसकी बच्चेदानी को भी निकाल दिया गया। अब डॉक्टरों का कहना है कि कुछ माह बाद उसकी फाइनल सर्जरी होगी, इसमें उसके शरीर के सेक्सुअल हिस्से को भी बदल दिया जाएगा।
 

प्यार की चाहत में पागल हुई छात्रा, डाक्टरों की सलाह से चेंज कराया जेंडर, अब इतने साल बाद बन जाएगी पुरूष

प्यार की चाहत में पागल हुई छात्रा, डाक्टरों की सलाह से चेंज कराया जेंडर, अब इतने साल बाद बन जाएगी पुरूष

प्रयागराज: अजब प्यार की गजब कहानी हर कोई सुना होगा। एक लड़का किसी लड़की के प्यार में पागल होना नॉर्मल बात है लेकिन कोई लडक़ी किसी लड़की की दीवानगी में जेंडर चेंज करवा लें चौकाने वाली बात है। प्रयागराज की रहने वाली एक छात्रा ने लड़की की मोहब्बत में डॉक्टरों की सलाह से जेंडर चेंज करवा लिया है। अब डॉक्टरों ने कहा कि कुछ सालों में छात्रा पूरी तरह से पुरुष के रूप में परिवर्तित हो जाएगी। लड़की ने चार माह पहले एसआरएन अस्पताल में अपनी सर्जरी कराकरा शरीर के ऊपरी हिस्से को परिवर्तित करा लिया।
बच्चेदानी को निकाल बाहर

मिली जानकारी के अनुसार लड़की ने कुछ माह पहले महिला एवं प्रसूती विभाग में हुई सर्जरी में उसकी बच्चेदानी को भी निकाल दिया गया। अब डॉक्टरों का कहना है कि कुछ माह बाद उसकी फाइनल सर्जरी होगी, इसमें उसके शरीर के सेक्सुअल हिस्से को भी बदल दिया जाएगा। इसके बाद लड़की लगभग डेढ़ सालों में वह पूरी तरह से एक पुरुष बन जाएगी। प्रयागराज में जेंडर बदलवाने के बाद अब प्रदेश में यह दूसरा मामला है। इसके पहले मेरठ में एक युवती ने पुरुष रूप बनने के लिए जेंडर चेंज कराया था।
प्रयागराज गंगापार फाफामऊ इलाके की रहने वाली 20 साल की छात्रा बीए की पढ़ाई करती है। उसको अपनी ही एक सहेली से प्रेम हो गया। उसने अपने परिवार में प्रेम के बारे में बताया और उसी के साथ शादी करके जीवन बीताने की इच्छा जाहिर की। इस पर परिवार वालों ने युवती को समझाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। इसके बाद छात्रा स्वरूपरानी नेहरू चिकित्साल में प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉ. मोहित जैन के पास पहुंची और उसने अपना जेंडर बदलावाने की इच्छा जाहिर की।
हेल्थ चेकअप के बाद हुआ ऑपरेशन

मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टरों ने पहले छात्रा को मनोचिकित्सक के पास भेजकर उसकी काउंसलिंग कराई। जहां शारीरिक व मानसिकरूप से उसे स्वस्थ पाया गया। साथ ही मनोचिकित्सकों ने पाया कि छात्रा के अंदर जेंडर आईडेंटिटी डिसऑर्डर है। इसमें लोगों को प्रकृति से मिले अपने शरीर के जेंडर को लेकर घुटन होने लगती है। यह परिणाम मिलने के बाद डॉक्टरों ने बालिग होने के कारण छात्रा से शपथ पत्र लेकर ऑपरेशन की तैयारी में जुट गए।
यह भी पढ़ें

अग्निपथ भर्ती योजना पर सवाल उठाए राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, कहा- मोदी जी भारत की जवानी को न होने दे नीलाम

ऑपरेशन के लड़की के बदल जाएंगे हाव-भाव

छात्रा का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर मोहित जैन से मिली जानकारी के अनुसार लड़की का ऑपरेशन होने बाद जेंडर के साथ ही उसका हाव-भाव भी धीरे-धीरे बदल जायेगा। इसके बाद उसकी धीरे-धीरे दाढ़ी मुछे उगाई जाएगी। डॉक्टरों के टीम द्वारा यह प्रक्रिया जारी है। अब तक इस तरह का ऑपरेशन दिल्ली और मुंबई में होता रहा है। छात्रा का इलाज कर रही एसआरएन अस्पताल की प्रसूति विभाग की प्रमुख डॉ. अमृृता चौरसिया ने मामले में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। उनका कहना है कि यह किसी का बेहद निजी मामला है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो