17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रयागराज जोन में जानें क्या है मौसम विभाग का है पूर्वानुमान, उमस तेज होने की संभावना

3 सितंबर को सुबह से मौसम खुला है। आसमान में हल्‍के बादल नजर आ रहे हैं लेकिन सूर्य की किरणें भी जमीन तक पहुंच रही हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि प्रयागराज जोन से जुड़े सभी जनपद में उमस तेज होगी। इसके साथ ही आसपास इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।
2 min read
Google source verification
प्रयागराज जोन में जाने क्या है मौसम विभाग का है पूर्वानुमान, उमस तेज होने की संभावना

प्रयागराज जोन में जाने क्या है मौसम विभाग का है पूर्वानुमान, उमस तेज होने की संभावना

प्रयागराज: प्रयागराज मंडल में पिछले कुछ दिनों बारिश के साथ शनिवार को मौसम परिवर्तन हुआ है। 3 सितंबर को सुबह से मौसम खुला है। आसमान में हल्‍के बादल नजर आ रहे हैं लेकिन सूर्य की किरणें भी जमीन तक पहुंच रही हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि प्रयागराज जोन से जुड़े सभी जनपद में उमस तेज होगी। इसके साथ ही आसपास इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। आइए जानें क्या है आज के मौसम का हाल..

दिनभर अधिक रहेगी उमस

प्रयागराज में शुक्रवार को आसमान में बादल तो थे लेकिन बारिश नहीं हुई। 3 सितंबर शनिवार को आसमान लगभग बादलों से साफ है। ऐसे में प्रयागराज मंडल में उमस से लोगों को परेशान झेलनी पड़ेगी।

जाने आज का कितना है तापमान

प्रयागराज में शनिवार 3 सितंबर को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। यह संभावना मौसम विभाग में लगाई है। इसके साथ ही आर्द्रता 89 प्रतिशत है। कल यानी 2 सितंबर को अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस 35.2 डिग्री सेल्सियस व न्‍यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। कल के अपेक्षा मौसम में आज राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज में टला बड़ा हादसा, वंदे भारत से टकराई एलपीजी सिलेंडर लदी साइकिल, केस दर्ज

प्रयागराज, प्रतापगढ़ और कौशाम्बी का जानें मौसम का हाल

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि शनिवार को धूप रहेगी और साफ रहेगा। जिसकी वजह से उमस अधिक रहेगी। इसके अलावा यह भी है कि अचानक बादल छा सकता है और मौसम सुहाना हो सकता है। वहीं प्रतापगढ़ जनपद में शनिवार को सुबह हल्की धूप निकली है। शाम तक बादल छाने की संभावना है। पुरवा हवा चल रही है। इसके साथ ही शाम तक बारिश की संभावना है। कौशाम्बी में भी मौसम साफ रहेगा और शाम तक बदल छाने की संभावना है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग