3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में 10 साल के बच्चे ने की खुदकुशी, परिजनों ने पुलिस को बताई ये बड़ी बात

राजस्थान में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। छठीं कक्षा के छात्र ने घर के पीछे पेड़ पर रूमाल का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Anil Prajapat

Jan 14, 2025

police jeep

अलवर। राजस्थान के अलवर जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। राजगढ़ थाना क्षेत्र के धमरेड़ गांव के ककरोड़ी का बास में 10 वर्षीय बालक ने घर के पीछे पेड़ पर रूमाल का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि टहला क्षेत्र के मांडलबास निवासी राज मीना ने राजगढ़ थाने में रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसका बेटा उदित मीना (10) जो बुआ के गांव ककरोड़ी का बास धमरेड़ में रहता था। उदित छठीं कक्षा में अध्ययनरत था।

गुस्सैल प्रवृत्ति का था बेटा

उसने 13 जनवरी को घर के पीछे पेड़ पर रूमाल का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उदित बचपन से ही गुस्सैल प्रवृत्ति का था, जिसने किसी को बिना बताए घर से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हमें किसी पर कोई शक नहीं है और वह अपने बेटे के शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई नहीं चाहता।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में यहां भैंसा हो गया चोरी, 11 गांवों के पंच-पटेलों ने दे डाली चक्काजाम की चेतावनी

पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर ली जानकारी

इससे पहले बालक उदित को राजगढ़ चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया तथा शव को मोर्चरी में रखवा दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल रामजीलाल मीना, डीएसपी मनीषा मीना राजगढ़ चिकित्सालय पहुंची तथा मामले की जानकारी ली।


यह भी पढ़ें: बर्थडे के दिन सात साल के मासूम की मौत, मातम में बदल गई खुशियां