6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान के इस पुलिस थाने में 6 दिन में बदल दिए चार थानाधिकारी, एक ने की मात्र 7 घंटे ड्यूटी, जानिए क्या है कारण

https://www.patrika.com/alwar-news/

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Sep 05, 2018

4 Police Inspectors Transfer To Aravali Vihar Police Station In 6 Days

राजस्थान के इस पुलिस थाने में 6 दिन में बदल दिए चार थानाधिकारी, एक ने की मात्र 7 घंटे ड्यूटी

शहर के अरावली विहार पुलिस थाने में थानाधिकारी का ‘चौका’ लग चुका है। यहां पिछले छह दिन में चार थानाधिकारी बदले जा चुके हैं, जो पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब चौथे थानाधिकारी के रूप में यहां पुलिस निरीक्षक हरिसिंह को लगाया गया है। हालांकि उन्होंने अभी ज्वाइन नहीं किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक ने 29 अगस्त को स्थानांतरण/पदस्थापन सूची जारी कर अरावली विहार थानाधिकारी वीरेन्द्र यादव का स्थानांतरण बहरोड़ थानाधिकारी के रूप में किया तथा उनके स्थान पर अरावली विहार थाने में निरंजनपाल सिंह को लगाया। निरंजनपासिंह ने शनिवार दोपहर ज्वाइन किया और मात्र सात घंटे बाद ही रिलीव हो गए। इनके बाद यहां शनिवार पुलिस निरीक्षक राजीव राहड़ का थानाधिकारी लगाया। 16सीसीए की विभागीय कार्रवाई के चलते अगले ही दिन राजीव राहड़ के आदेश निरस्त कर दिए गए। अब दूदू-अजमेर से तबादला कर पुलिस निरीक्षक हरिसिंह को अरावली विहार थानाधिकारी लगाया गया है। विधानसभा चुनावों को मद्देनजह यह तबादले हो रहे हैं।

चार थानाधिकारी बदले, 139 पुलिस कर्मी इधर-उधर

जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह ने हाल जारी पुलिस उपनिरीक्षकों की स्थानांतरण/पदस्थापन सूची में आंशिक संशोधन कर चार थानाधिकारियों को बदला है। उपनिरीक्षक दारासिंह को थानाधिकारी रैणी के स्थान पर चौकी शेखपुर अहीर-तिजारा लगाया गया है। अजीत सिंह को थानाधिकारी नौगांवा के स्थान पर थानाधिकारी लक्ष्मणगढ़, अवतार सिंह को थानाधिकारी नारायणपुर के स्थान पर थानाधिकारी रैणी और विजेन्द्र सिंह को थानाधिकारी लक्ष्मणगढ़ के स्थान पर थानाधिकारी नौगांवा लगाया गया है। इसके अलावा जिलेभर में 139 एएसआई, हैडकांस्टेबल और कांस्टेबलों को भी इधर-उधर किया गया है।

Read More :

जयपुर प्रदर्शन में शामिल होंगे अलवर के जलदायकर्मी

अलवर. राजस्थान के जलकर्मियो का जल भवन मुख्यालय जयपुर में 5 सितंबर को होने वाले धरना प्रदर्शन में अलवर से भी जलकर्मी शामिल होगे। राजस्थान जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि जयपुर जाने की तैयारियां पुरी हो चुकी हैं। प्रदर्शन में भाग लेने के लिए रेल, बस व व्यक्तिगत वाहनों से जयपुर जल भवन पहुंचेगे। सभी जलदायकर्मी जलदाय एवं मलवहन बोर्ड अध्यादेश 2018 का भारी विरोध कर रहे हैं। मुख्यमंत्री से जल बोर्ड गठन की प्रक्रिया केा तत्काल प्रभाव से रोकने की अपील की है।