नारायणपुर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बसई जोगियान में शिम्भु दयाल सैन के घर कोई कार्यक्रम था। वहां पर बनी घाट की राबड़ी सभी लोगों ने खा लिया। घाट की राबड़ी करीब एक दर्जन छोटे-बड़े सभी लोगों ने खा लिया। राबड़ी खाने के बाद धीरे-धीरे सभी की हालत बिगड़ने लगी और देखते देखते सभी को पेट दर्द व जी घबरा की शिकायत और बेहोशी जैसी होने लगी। सभी को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणपुर में लाया गया।
जहां पर सभी की हालत गंभीर होते देख चिकित्सा प्रभारी डॉ सुरेश कुमार मीणा ने टीम बना कर सभी का उपचार शुरू कर दिया गया।चिकित्सक ने बताया कि मामला फूड पॉइजन का है घाट की राबड़ी में के खाने से ऐसा हुआ है। जिसमें कमला देवी,पूजा, शिवानी, विक्रम, दीपक, शिम्भु दयाल सैन सहित करीब बारह तेरह छोटे बड़े लोगों की राबड़ी से तबीयत बिगड़ी है। जिनका उपचार चल रहा है।