27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जमीनी विवाद को लेकर आपस में हुआ झगड़ा, 7 घायल 

मालाखेड़ा क्षेत्र के गांव सुमेल में जमीनी विवाद के लेकर एक ही दादा के बेटो में झगड़ा हो गया। आपसी झगड़े में एक पक्ष के 5 तथा दूसरे पक्ष से 2 घायल हुए हैं।
less than 1 minute read
Google source verification

मालाखेड़ा क्षेत्र के गांव सुमेल में जमीनी विवाद के लेकर एक ही दादा के बेटो में झगड़ा हो गया। आपसी झगड़े में एक पक्ष के 5 तथा दूसरे पक्ष से 2 घायल हुए हैं। थानाधिकारी हरदयाल सिंह यादव ने बताया कि सुमेल गांव में एक ही परिवार के भाइयों में 2 वर्ष से चल रहे जमीनी विवाद को लेकर लाठी डंडों से झगड़ा हो गया।

जिसमें एक पक्ष से तीन भाई शेर सिंह, निहाल सिंह और विजय पुत्र श्रीराम जाट, मदन पुत्र लीला राम और पूजा पुत्री शेर सिंह घायल हो गए। इसमें शेर सिंह और निहाल के गंभीर चोट आने पर अलवर रैफर कर दिया। वही दूसरे पक्ष से सूरज पत्नी धारा सिंह जाट तथा धारा सिंह पुत्र अजीराम जाट घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल पर पुलिस तैनात कर रखी है।