
आधी रात को प्रदेश के इस शहर में आग लगने से फैली सनसनी...
शाहजांहपुर/अलवर. जिले के शाहजहांपुर थाना इलाके के गांव फौलादपुर में कबाड़ी के ढेर में गुरुवार मध्यरात्रि लगी आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। शाहजहांपुर थानाधिकारी जयप्रकाश के अनुसार गुरुवार रात्रि करीब डेढ़ बजे फौलादपुर में कबाड़ी के ढेर में आग लगने की सूचना मिली सूचना पर बुलाई दमकल से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। लेकिन कबाड़ी के ढेर में मौजूद कैमिकल के ड्रम,प्लास्टिक का लाखों की कीमत का सामान होने के चलते आग की भीषणता को देख दूसरी दमकल बुलाई गई।
दो दमकल की ओर से लगातार 8 घंटों तक प्रयास करते रहने के बावजूद भी आग की लपटें कम नहीं हो पाई। स्थानीय सरपंच सुंदरपाल यादव सहित बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणो के आग बुझाने के अथक प्रयास भी निरर्थक साबित हुए। कैमिकल के ड्रम में भरा कैमिकल व प्लास्टिक का ढेर होने से आग रुक रुक कर धधकती रही। प्लास्टिक जलने के बाद सुबह क्षेत्र में बादलनुमा धुंआ चर्चा का विषय बन गया।
Updated on:
16 Nov 2018 02:33 pm
Published on:
16 Nov 2018 02:08 pm
