5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाइप फैक्ट्री के ऊपर बने कमरे से भारी मात्रा में शराब जब्त

नगर पालिका चुनाव के मद्देनजर कार्रवाई
less than 1 minute read
Google source verification
पाइप फैक्ट्री के ऊपर बने कमरे से भारी मात्रा में शराब जब्त

पाइप फैक्ट्री के ऊपर बने कमरे से भारी मात्रा में शराब जब्त

अलवर/थानागाजी. नगर पालिका चुनाव के मध्यनजर निर्वाचन अधिकारी परसराम मीना ने कस्बे के अलवर रोड पर स्थित एक पाइप फैक्ट्री की दुकान के ऊपर एक कमरे में शराब रखे होने के शक के आधार पर पुलिस जाप्ते के साथ छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान कमरे में भारी मात्रा में अंग्रेजी व देशी शराब जब्त की। बाद में शराब की पेटियों को टैम्पो में भर कर पुलिस थाने ले गई।
थानाधिकारी सज्जन कुमार ने बताया कि जब्त की गई शराब की कितनी मात्रा में है और किस ब्रांड की है। इसकी जानकारी शराब की पेटियों की गिनती के बाद ही दे पाएंगे। पुलिस थाने में शराब की पेटियों की गिनती की जा रही है। छापाकार कार्रवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिशनाराम विशनोई,सीओ शैलेन्द्र सिंह इंदौलिया, आरपीएस लोकेश कुमार मीना,थानाधिकारी मय पुलिस जाब्ता के साथ मौजूद थे।
एकत्रित हुए ग्रामीण: कस्बे में इतनी भारी मात्रा में अवैध शराब मिलने का यह पहला मामला होने पर आस-पड़ोस के लोग, दुकानदार व ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। एकत्रित लोगों को पुलिसकर्मियों ने वहां से हटाया।