5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर में दो दिन में ACB की दूसरी बड़ी कार्रवाई, अब यहां रिश्वत लेते दो जनों को रंगे हाथों पकड़ा

अलवर में सीबीआइ की एसीबी टीम की ओर से रिश्वत लेते हुए दो जनों को गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Feb 08, 2019

ACB Arrest Audit Team In Food Corporation Office In Alwar

अलवर में दो दिन में ACB की दूसरी बड़ी कार्रवाई, अब यहां रिश्वत लेते दो जनों को रंगे हाथों पकड़ा

अलवर जिले में एसीबी की ओर से दो दिन में दूसरी कार्रवाई की गई है। जयपुर सीबीआई की एसीबी विंग के की ओर से अलवर जिले के भारतीय खाद्य निगम कॉरपोरेशन कार्यालय में आज कार्रवाई करते हुए दिल्ली से ऑडिट करने आए सीएजी ऑडिट की टीम के दो अकाउंटेंट को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सीबीआई एसीबी विंग के निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि अलवर भारतीय खाद्य निगम के मैनेजर रामजी लाल मीणा ने कल शिकायत दी थी कि सीएजी के ऑडिट के पैरा नहीं लिखने की एवज में असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर रमेश प्रसाद चौरसिया व सीनियर अकाउंटेंट मैनपाल यादव नई दिल्ली द्वारा एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। इस पर आज टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। टीम का सर्च ऑपरेशन जारी है।

1 लाख तो देने पड़ेंगे

मैनेजर अकाउंट रामजी लाल मीणा ने बताया कि उन्होंने पैसे देने के लिए मना किया तो ऑडिट टीम ने कहा कि 1 लाख रुपए देने पड़ेंगे, इसपर उन्होंने सीबीआइ से शिकायत की, इसपर टीम ने पहुंचकर दबिश दी। ऑडिट ने वहां कार्रवाई करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। रामजीलाल मीणा ने आरोप लगाया कि ऑडिट टीम ने बताया कि काम सही होने के बावजूद वे पैसे लेंगे। इसपर उन्होंने सीबीआइ से शिकायत की और रिश्वत लेने के आरोपी रंगे हाथों पकड़े गए।