5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर में लोगों की मौत का कारण बन रही है बजरी व रोड़ी, किसी को नहीं है परवाह

अलवर में रोड़ी व बजरी लोगों की मौत का कारण बन रही है, लेकिन जिम्मेदार मौन हैं।
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Jul 16, 2018

Accident in alwar due to gravel and scree

अलवर में लोगों की मौत का कारण बन रही है बजरी व रोड़ी, किसी को नहीं है परवाह

अलवर. कुछ दिन पहले तिजारा फाटक पर बने पुल से उतरने के बाद अलग-अलग घटनाओं में दो जनों की मौत होने के बाद भी प्रशासन नहीं चेता है। मुख्य सडक़ पर पड़ी रोड़ी व बजरी को नहीं हटवाया गया। शहर में अनेक जगहों पर सरकारी जगह पर रोडी, बजरी व ईंट व सरिया डालकर अतिक्रमण किया हुआ है। जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। फिर भी जिम्मेदार प्रशासन चुप है।

यही हाल ट्रांसपोर्ट नगर के कुछ रोड का है। अब तो लोगों ने प्रताप ऑडिटोरियम के बगल में भी बजरी डाल दी है। नयाबास चौराहे के बाद दुकानों के आगे रोडी बजरी का ढेर लगा रहता है। बहरोड़ रोड पर कुछ जगहों पर ऐसा है। विजय नगर में सरकारी जमीन पर बड़ी जगह पर बिल्डिंग मैटेरियल ही पड़ा है।

सब जगहों पर दुकानों के आगे अतिक्रमण कर सरकारी जगहों को रोका हुआ है। जब इधर से वाहन निकलते हैं तो मिट्टी उड़ती है। रोडिय़ां आगे तक बिखरी होने से दुपहिया वाहन फिसल रहे हैं। जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। कई बार तो सडक़ दुर्घटनाओं में लोगों की मौत भी हो गई। फिर भी कोई सुध नहीं ली जाती है।

बड़ी कार्रवाई हो

अवैध रूप से जगह रोकने वालों पर जब तक बड़ी कार्रवाई नहीं होगी जनता को राहत नहीं मिल सकेगी। इसी तरह 200 फीट बाइपास रोड पर ईंटों से भरे ओवरलोड टै्रक्टर खड़े रहते हैं। पूरा प्रशासन यह देखता है। इन्हीं जगहों से ट्रैक्टरों के जरिए दिन-रात सप्लाई हो रहा है। जिससे जनता को प्रदूषण व दुर्घटना के अलावा कुछ नहीं मिल रहा है।

एक स्थान तय हो

प्रशासन बिल्डिंग मैटेरियल के लिए एक जगह तय करे। ताकि पूरा बाजार वहीं लगे। आमजन को वहां से माल सप्लाई करने का समय भी तय हो। ताकि दिन के समय यातायात प्रभावित नहीं हो।

करेंगे कार्रवाई

यूआईटी, नगर परिषद, पीडल्यूडी को संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई कराने के लिए कहा जाएगा। ताकि जनता को कुछ राहत मिल सके।
अशोक खन्ना, सभापति, नगर परिषद अलवर