4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अस्पतालों की समस्याओं का चार्ट बनाकर निस्तारण करे

अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय भगवत सिंह देवल की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में पानी, बिजली, सफाई एवं मौसमी बीमारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Dec 03, 2019

अस्पतालों की समस्याओं का चार्ट बनाकर निस्तारण करे

अस्पतालों की समस्याओं का चार्ट बनाकर निस्तारण करे

अलवर. अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय भगवत सिंह देवल की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में पानी, बिजली, सफाई एवं मौसमी बीमारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय देवल ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की परिवेदनाओं की नियमित रूप से सुनवाई कर प्राथमिकता एवं पारदर्शिता के साथ त्वरित गति से उनका निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सीएमएचओ से जिले में डेंगू, मलेरिया व अन्य गम्भीर मौसमी बीमारियों की नवीनतम स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक संसाधन सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर उपलब्ध होना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्वाइन फ्लू पर काबू पाने के लिए आमजन को मास्क के उपयोग के प्रति प्रचार प्रसार पर बल देने तथा सामान्य चिकित्सालय, जनाना चिकित्सालय एवं सैटेलाईट चिकित्सालय की समस्याओं को चार्ट बनाकर निस्तारित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को जिले के सभी स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति के साथ शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ की उपस्थिति पर पूर्ण निगरानी रखने के निर्देश दिए। बैठक में सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी को पेंशनरों की समस्या का निस्तारण करने तथा हॉस्टल की टंकियों की साफ-सफाई व देखरेख की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यूआईटी के अधिकारियों को नेहरू पार्क की क्षतिग्रस्त रैलिंग व जालियों को दुरूस्त कराने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।