5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Alwar Sena Bharti सेना भर्ती में दौड़े 33 हजार युवा, केवल इतने ही पास कर पाए दौड़, इतने प्रतिशत युवा हुए फेल

अलवर में सेना भर्ती रैली की दौड़ 2 जनवरी को शुरु हुई थी, इस दौड़ में 33 हजार युवाओं ने हिस्सा लिया था।
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Jan 09, 2019

youth-lagging-behind-in-the-army

Alwar Sena Bharti सेना भर्ती में दौड़े 33 हजार युवा, केवल इतने ही पास कर पाए दौड़, इतने प्रतिशत युवा हुए फेल

अलवर. शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में सवाईमाधोपुर, दौसा व अलवर जिले की सेना भर्ती में 50 हजार में से 33 हजार 337 ने दौड़ में हिस्सा लिया। जिसमें से केवल 3 हजार 524 दौड़ पास कर सके। शारीरिक नापतौल तक 3 हजार 91 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। अब 12 जनवरी तक अभ्यर्थियोंकी मेडिकल व दस्तावेज जांच की जाएगी। इसके बाद 24 फरवरी को लिखित परीक्षा होगी। इस सेना भर्ती का परिणाम मार्च माह के दूसरे सप्ताह में आने की संभावना रहेगी।

अलवर के युवाओं ने बाजी मारी

सेना भर्ती में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों में सबसे अधिक अलवर जिले के युवा हैं। दौड़ व शारीरिक नापतौल में भी यहीं के युवा सबसे अधिक सफल रहे हैं। अब 3 हजार 91 में से करीब 70 प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थी अलवर जिले के हैं। शेष करीब 25 से 30 प्रतिशत ही दौसा व सवाईमाधोपुर के युवा हैं। जो सेना भर्ती की लिखित परीक्षा तक पहुंचेंगे।

अब लिखित परीक्षा में प्रतिस्पद्र्धा

जो अभ्यर्थी मेडिकल फिट हो जाएंगे। उनके लिए आखिरी लिखित परीक्षा होगी। जो 24 फरवरी को अलवर में आयोजित होगी। जिसके लिए मेडिकल फिट होते ही अभ्यर्थी पूरी ताकत लगाएंगे। हालांकि काफी अभ्यर्थी दौड़ व शारीरिक नापतोल के अभ्यास के साथ ही लिखित परीक्षा की तैयारी भी करते रहते हैं।

90 प्रतिशत दौड़ में फेल

सेना भर्ती में सबसे कठिन दौड़ है। करीब 90 प्रतिशत युवा दौड़ में ही फेल हो गए। केवल दस प्रतिशत ही दौड़ पास कर सके हैं। शारीरिक नापतोल में बहुत कम अभ्यर्थी बाहर हुए हैं। अब माना जा रहा है कि काफी संख्या में मेडिकल में अभ्यर्थी अनफिट हो जाते हैं। पिछली भर्तियों के आधार पर देखा जाए तो यह आंकड़ा करीब 40 से 50 प्रतिशत तक भी हो सकता है।