4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा टिकट के आवेदन आज से मिलेंगे, सर्वे से तय करेगी उम्मीदवार

निकाय चुनाव की घोषणा के साथ ही प्रमुख राजनीतिक दलों ने प्रत्याशी चयन की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा की शनिवार को जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संजय नरूका की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें नगर परिषद चुनाव को लेकर चर्चा की गई।
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Oct 27, 2019

भाजपा टिकट के आवेदन आज से मिलेंगे, सर्वे से तय करेगी उम्मीदवार

भाजपा टिकट के आवेदन आज से मिलेंगे, सर्वे से तय करेगी उम्मीदवार

अलवर. निकाय चुनाव की घोषणा के साथ ही प्रमुख राजनीतिक दलों ने प्रत्याशी चयन की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा की शनिवार को जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संजय नरूका की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें नगर परिषद चुनाव को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में तय किया गया कि भाजपा टिकट के लिए आवेदन रविवार से पार्टी कार्यालय पर उपलब्ध रहेंगे। भाजपा टिकट के दावेदारों को यह आवेदन भरकर 30 नवम्बर तक पार्टी कार्यालय पर ही जमा कराना होगा। आवेदन मिलने के बाद पार्टी अपने वरिष्ठ नेताओं के माध्यम से वार्डों में दावेदारों के नाम को लेकर गुप्त तरीके से सर्वे कराएगी। इस सर्वे में जिस दावेदार का नाम सबसे ऊपर आएगा, पार्टी टिकट वितरण में उसे ही प्राथमिकता देगी। बैठक में शहर विधायक संजय शर्मा, जिला महामंत्री अशोक गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष डॉ. अशोक पाठक, घनश्याम गुर्जर, सुरेश यादव, घासीराम गुप्ता, केजी खंडेलवाल, नगर परिषद सभापति अशोक खन्ना, मंडल अध्यक्ष राजेश तिवाड़ी, केके मदान, मनोज गर्ग, पं. जलेसिंह, दिनेश गुप्ता, जोगेन्द्र गुप्ता, सोहनलाल सुलानिया, रामलाल वर्मा, जितेन्द्र शर्मा, पवन जैन, ओमप्रकाश सोमवंशी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

आपराधिक रिकॉर्ड व बच्चों का विवरण देना होगा

भाजपा टिकट के दावेदार को आवेदन में अपने आपराधिक रिकॉर्ड व नगर परिषद एक्ट के अनुसार बच्चों का विवरण भी देना होगा। पार्टी अनुभवी, संगठन कार्यकर्ता व जिताऊ दावेदार को ही टिकट में प्राथमिकता देगी।