ऐसे में आरोपी के घर सर्च के दौरान 20-22 लाख रुपए मिलेंगे, लेकिन जब एसीबी की टीम आरोपी के घर पहुंची तो नोटों की गड्डियां देखकर नोट गिनने की मशीन मंगवानी पड़ी। साथ ही सोना-चांदी के आभूषण का वजन करने के लिए छोटा तराजू भी मंगवाया गया। हालांकि आभूषण के संबंध में अभी एसीबी की टीम ने कोई जानकारी नहीं दी है। इसके अलावा आरोपी के अंबेडकर नगर स्थित आवास के दस्तावेज भी एसीबी को मिले हैं।