
अलवर जिला कलक्टर ने अवैध खनन के खिलाफ दिए सख्त कार्रवाई के आदेश, खनन माफियाओं को दे डाली यह चेतावनी
जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह ने खनिज अभियन्ता को निर्देश दिए कि जिले में कहीं भी अवैध खनन होता मिले तो संबंधित क्षेत्र के कर्मचारियों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी निर्धारित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।
जिला कलक्टर मंगलवार को खनन गतिविधियों, टास्क फ ोर्स व डीएमएफ टी मैनेजिंग कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। सिंह ने खनन माफियाओं के संर्दभ में कहा कि जो कार्य अवैध रूप से हो रहा है वो अब नहीं चलेगा, इसके लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने खनिज अभियन्ता को सम्पूर्ण जानकारी के साथ बैठक में आने के निर्देश देते हुए कहा कि जिले में अवैध खनन रोकने के लिए स्वयं के मनोयोग से कार्य योजना बनाकर कार्य करें। उन्होंने बैठक में सहायक खनिज अभियन्ता के उपस्थित नहीं होने पर नाराजगी जाहिर कर आगामी बैठक में उन्हें साथ लाने के निर्देश दिए।
कलक्टर ने कहा कि काटे गए ई रवन्ना की जांच करें तथा माइनिंग एक्ट की अवहेलना करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने बैठक के एजेन्डा की कॉपी समय पर संबंधित अधिकारियों को भिजवाने एवं विभागीय सर्कुलेशन की कॉपी उपखण्ड अधिकारियों को भिजवाने के निर्देश दिए। बैठक में प्रक्षिशु आईएएस रिया केजरीवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र कुमार विशनोई, खनिज अभियन्ता आरएन मंगल आदि उपस्थित थे।
अवैध खनन के सिर्फ 4 प्रकरण दर्ज कराने पर नाराजगी जताई
अवैध खनन के संबंध में दर्ज 171 प्रकरणों में से सिर्फ 4 प्रकरणों पर एफ आई आर दर्ज कराने पर नाराजगी जाहिर कर उन्होंने कहा कि दर्ज प्रकरणों पर शीघ्र एफ आईआर कराई जाए। उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि जिले के समस्त एसएचओ को पाबन्द करें कि उनके क्षेत्र में अवैध खनन करने वाले वाहनों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
Published on:
09 Jan 2019 05:47 pm
