6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर में अब तेजी से सिमट रहा कोरोना संक्रमण, 26 जनवरी को मात्र दो पॉजिटिव मिले, जानिए एक्टिव केस की संख्या

अलवर में नवंबर माह में कोरोना पीक पर था, लेकिन अब संक्रमण तेजी से कम हो रहा है। जनवरी में अबतक 308 मरीज ही सामने आए हैं। इससे ज्यादा ठीक भी हुए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Lubhavan Joshi

Jan 27, 2021

Alwar Corona Virus Latest News And Numbers

अलवर में अब तेजी से सिमट रहा कोरोना संक्रमण, 26 जनवरी को मात्र दो पॉजिटिव मिले, जानिए एक्टिव केस की संख्या

अलवर. जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण अब तेजी से सिमट रहा है। नवम्बर माह में अलवर जिले में सबसे अधिक पांच हजार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए। वहीं, जनवरी माह में गत 25 दिनों में मात्र 306 लोग कोरोना के शिकार हुए हैं। यदि जिला प्रशासन के प्रयास और आमजन की सावचेती यूं ही बरकरार रही तो जल्द ही अलवर कोरोना फ्री हो सकेगा।

जिले में 30 नवम्बर 2020 तक कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 19 हजार 727 था। इसके बाद से कोरोना संक्रमण लगातार तेजी से घट रहा है। दिसम्बर माह में 1715 लोग कोरोना से संक्रमित हुए और मरीजों का आंकड़ा 21 हजार 442 पर पहुंच गया। जनवरी माह में गत 25 दिनों में मात्र 306 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। जिले में अब तक 21 हजार 748 लोग कोरोना के संक्रमण का शिकार हो चुके हैं।

जिले में कोरोना के 2 नए मरीज सामने आए

अलवर. जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण थम रहा है। मंगलवार को जिले में कोरोना के दो मरीज सामने आए। इससे पूर्व सोमवार को अलवर जिले में 21 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. छबील कुमार ने बताया कि सोमवार को अलवर शहर में 7, बहरोड़ में 4, किशनगढ़बास, थानागाजी, मालाखेड़ा और खेरली में 2-2 तथा रामगढ़ व तिजारा में 1-1 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।

मरीजों का आंकड़ा 22 हजार के नजदीक पहुंचा

उल्लेखनीय है कि अलवर जिले में अब तक कुल 21 हजार 748 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 90 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इनमें से 21 हजार 573 मरीज सही हो चुके हैं। फिलहाल 92 एक्टिव केस हैं।