6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर की जनता की इस बड़ी मांग को लेकर अनशन पर बैठा यह पार्षद, जनता दे रही साथ

https://www.patrika.com/alwar-news/
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Aug 04, 2018

Alwar Councillor Ajay Punia sit on hunger strike for water Supply

अलवर की जनता की इस बड़ी मांग को लेकर अनशन पर बैठा यह पार्षद, जनता दे रही साथ

अलवर. पेयजल की समस्या को लेकर शहर के वार्ड 35 के पार्षद अजय पूनिया शुक्रवार को संजय नगर स्थित शिव मंदिर के बाहर कॉलोनी के लोगों के साथ आमरण अनशन पर बैठ गए।

पार्षद पूनिया ने बताया कि जलदाय विभाग की तरफ से अधिकारियों की लापरवाही से कॉलोनी में पिछले करीब 22 दिनों से पेयजल संकट हो रहा है। पानी की लाइनें डालने के खुदाई कर दी जिनको अभी तक चालू नहीं किया गया है। कॉलोनी में पेयजल किल्लत बढ़ती जा रही है। शहर के बीचोंबीच की कॉलोनी में पानी नहीं आने से लोगों को महंगे दामों पर टैंकर डलवाने पड़ रहे हैं। इतनी समस्या होने के बावजूद भी जलदाय विभाग के अधिकारियों की काम की रफ्तार पर कोई असर नहीं पड़ा है।

उन्होंने कहा कि पानी की सप्लाई सुचारू नहीं की गई तो कॉलोनी के लोग भी उनके अनशन से जुड़ते जाएंग जिसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा। पेयजल सप्लाई बाधित होने के कारण जनता में रेाष है। कई बार अधिकारियों को हालातों से रूबरू करा दिया। फिर भी समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पहले दिन अनशन पर उनके साथ प्रमोद यादव, सुनील सैनी, अनीश कुमार, राजीव यादव, घनश्याम सैनी, सुरेश सैनी, राजू, कैलाश सैनी, निरंजन सैनी, प्रतीक सैनी, सोहन लाल, मुकेश पटेल, अनुज माथुर व उमेश गोपालिया सहित काफी लोग रहे।

समस्या निराकरण के लिए ज्ञापन सौंपा

कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जमशेद खान के नेतृत्व में ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण की मांग की। ज्ञापन में बताया कि नालीमोड से नोरंगाबाद होते हुए हरसोली तक स्वीकृत सडक़ को प्रभावशाली व्यक्तियों की ओर से साइट प्लाइन में बदलाव कर स्वीकृत के बजाय अन्य जगह से बनवाया जा रहा है। इससे अलवर ग्रामीण व किशनगढ़बास विधानसभा क्षेत्रों के करीब 50 गांव प्रभावित होते हैं। सडक़ का निर्माण स्वीकृत के बजाय दूसरी जगह कराने के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए और कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। विरोध करने वालों में जफरुद्दीन, हीरालाल रसगनिया, मदनलाल, अब्बू खान, रसीद अहमद, साबूदीन, इशाक, सुभान, धन्ना यादव सहित अनेक लोग शामिल थे।