25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तू जिस लड़की से शादी करना चाहता है, उससे मैं प्यार करता हूं… राजस्थान में दुल्हन के प्रेमी ने किया कांड

Alwar Groom Kidnapping Case : राजस्थान के अलवर जिले में दूल्हे के अपहरण के मामले की पूरी कहानी साफ हो गई है। जानिए क्या था मामला-

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Santosh Trivedi

Apr 25, 2026

Alwar Groom Kidnapping Case

दस्तयाब किया गया दूल्हा और विलाप करते उसके परिजन. Photo- Patrika

Alwar Groom Kidnapping Case : अलवर। राजस्थान के अलवर जिले के गोविंदगढ़ कस्बे के रेलवे फाटक के समीप गुरुवार देर शाम दूल्हे के अपहरण के मामले की पूरी कहानी अब साफ होती नजर आ रही है। रामबास निवासी महेश यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपने दोस्तों के साथ गोविंदगढ़ से जा रहा था। रेलवे फाटक के समीप एक कार से उतरे युवक ने उसे गाड़ी रोकने का इशारा किया। उसने गाड़ी रोक कर कार की विंडो का शीशा नीचे किया, तो उसके सिर पर देसी कट्टा लगा दिया और जबरन मुझे अपनी गाड़ी से ले गए।

विष्णु नामक युवक ने दी धमकी

गाड़ी में सवार विष्णु नामक युवक ने धमकी दी कि अगर तू हमारे गांव में बारात लेकर जाएगा, तो जान से मार देंगे। तू जिस लड़की से शादी करना चाहता है, उससे मैं प्यार करता हूं। वह मेरी नहीं हो सकती, तो तेरी भी नहीं होगी। इसी दौरान गाड़ी में बैठे दूसरे युवक ने कहा कि गोविंदगढ़ की पुलिस हमारे पीछे लगी हुई है। इस लड़के को नहीं उतारा, तो हम फंस जाएंगे। इसके बाद खुद को दुल्हन का प्रेमी बताने वाले युवक ने फिर धमकी देते हुए कहा कि यह तो ट्रेलर है। तू बारात लेकर आया, तो पूरी फिल्म दिखा देंगे ।

दूल्हे को गाड़ी से जंगल में उतार कर फरार हो गए

इसके बाद आरोपी दूल्हे महेश को अपनी गाड़ी से जंगल में उतार कर फरार हो गए थे। बाद में पुलिस ने दूल्हे को सकुशल बरामद कर लिया था। थानाधिकारी धर्मचंद ने बताया कि एक नामजद व तीन-चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है । आरोपी मथुरा जिले के बताए जा रहे हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीमों का गठन गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है ।

दूल्हे की अपहरण की खबर मिलते ही शादी वाले घर में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में दूल्हे के परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और अन्य लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे रास्ता पूरी तरह से बंद रहा। हालांकि इसके कुछ देर बाद दूल्हा महेश यादव में धौलागढ़ में मिल गया । धौलागढ़ थाने में मौजूद महेश से उसकी मां ने बात की, तब मामला शांत हुआ ।