4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तिहाड़ जेल से छूट कर आते ही अलवर में ज्वैलर के शोरूम को तोडऩे की कोशिश

एक माह पहले ही तिहाड़ जेल से छूटकर आए अन्तरराज्यीय शातिर नकबजन को अलवर पुलिस ने पकड़ा है।
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Nov 12, 2019

alwar crime news

तिहाड़ जेल से छूट कर आते ही अलवर में ज्वैलर के शोरूम को तोडऩे की कोशिश,तिहाड़ जेल से छूट कर आते ही अलवर में ज्वैलर के शोरूम को तोडऩे की कोशिश

अलवर.

एक माह पहले ही तिहाड़ जेल से छूटकर आए अन्तरराज्यीय शातिर नकबजन को अलवर पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि शनिवार रात्रि को अलवर तहसील के पास एक दुकान पर तोडफ़ोड़ करने की आवाज सुनाई देने पर तुरंत रात्रि गश्ती दल मौके पर पहुंचा। पुलिस को देख शातिर नकबजन दुकान की छत के ऊपर से कूदकर भाग गया। युवक डीडी ज्वैलर्स की दुकान का शटर तोडऩे का प्रयास कर रहा था। जिसको पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया युवक राशीद अली पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी गुलावठी धोलाना रोड बुलंदशहर उत्तरप्रदेश का है। जिसने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, गाजीयाबाद, हापुड, बिजनौर, बुलंदशहर व मेरठ में कई ज्वैलर्स की दुकानों को तोडकऱ चोरी करना स्वीकार किया है। इस व्यक्ति के खिलाफ ज्वैलर्स अमित खण्डेलवाल ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी से कटर, प्लास, छैनी, रस्सी, टॉर्च, फनर, पाना बरामद किया है। यह युवक 2010 से नकबजनी की वारदात करता आ रहा है। एक माह पहले ही तिहाड़ जेल से छूटकर आया है। जिसके कारण पुलिस गहनता से पूछताछ करने में लगी है।